Home
News

लूट लो ऑफर रीलॉन्‍च, डेटा प्लान पर 60% डिस्‍काउंट व फ्री सिम

By Neha Kashyap

टेलीकॉम कंपनियां अपनी डेटा वॉर में ऑफर्स और डिस्काउंट पेश कर रही है। इसी क्रम में पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 'लूट लो पोस्‍टपेड ऑफर' को दोबारा पेश किया है। कंपनी ने इस बार ऑफर को पहले से भी ज्यादा बैनेफिट्स के साथ पेश किया है।

इस ऑफर में कस्टमर्स को प्रीमियम प्लान पर 60 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 0 एक्टिवेशन चार्ज यानी फ्री एक्टिवेशन ऑफर दे रही है। साथ ही नए ग्राहकों को फ्री सिम मिलेगी। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।

लूट लो ऑफर रीलॉन्‍च, डेटा प्लान पर 60% डिस्‍काउंट व फ्री सिम

क्या है लूट लो ऑफर-

क्या है लूट लो ऑफर-

सबसे पहले तो बता दें कि कंपनी ने लूट लो ऑफर सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किय है। इस ऑफर में मौजूदा और नए कस्टमर्स को फ्री सिम, पोस्टपेड प्लान्स पर डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने पूरे देश में सभी सर्किल में इस ऑफर को रिलॉन्च किया है। कंपनी ने साल 2017 में लूट लो ऑफर को पहली बार पेश किया था।

ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक लागू-

ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक लागू-

BSNL'लूट लो पोस्‍टपेड ऑफर' का लाभ पुराने और नए, दोनों पोस्टपेड ग्राहक ले सकते हैं। ये ऑफर 6 मार्च से शुरू हो चुका है और सिर्फ 31 मार्च 2018 तक चलेगा। BSNL का नया कनेक्‍शन लेने वालों के लिए इस ऑफर में सिम एक्टिवेशन चार्ज फ्री रखा गया है। इसके अलावा एंट्री लेवल वाले पोस्टपेड प्लान्स भी रेंटल डिस्काउंट मिल सकेगा। इन प्‍लान्‍स में 99 रुपए और 145 रुपए का प्‍लान भी शामिल है।

इन प्लान पर भी डिस्काउंट-

इन प्लान पर भी डिस्काउंट-

1,525 रुपए वाले प्रीमियम पोस्टपेड प्लान की बात करें तो 60 प्रतिशत रेंटल डिस्काउंट के लिए यह भी एलिजिबल है। लेकिन यहां शर्त यह है कि इसके लिए ग्राहकों को 12 महीने एडवांस रेंटल वाला प्लान चुनना होगा। छह महीने एडवांस रेंटल में 45 प्रतिशत और तीन महीने एडवांस रेंटल में ग्राहकों को 30 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। सबसे जरूरी बात यह है कि रेंटल डिस्काउंट तब ही अप्लाई होगा, जब आप 12 महीने, 6 महीने या 3 महीने में किसी भी एक एडवांस रेंटल प्लान को चुनेंगे।

Google Android Oreo Go edition Features (Hindi)
448 रुपए का प्लान भी किया लॉन्च-

448 रुपए का प्लान भी किया लॉन्च-

इससे पहले बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक 448 रुपए का नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में बीएसएनएल यूजर्स को अनलमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 84GB डाटा मिलेगा। यूजर्स को ये डाटा 1GB की डेली लिमिट के साथ मिलेगा। साथ ही हर रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL has re-launched its Loot Lo postpaid offer and users can avail up to 60% discount on premium postpaid plans between March 6, 2018, and March 31, 2018.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X