Home
News

बीएसएनएल, एमटीएनएल को वापस मिलेगा 4जी स्पेक्ट्रम शुल्क

By Rahul

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल को 2010 में हुई नीलामी में 4जी स्पेक्ट्रम के लिए चुकाई गई कीमत 11,258.48 करोड़ रुपये वापस कर दिए जाएंगे। यह फैसला कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए उठाया गया है। वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की अध्यक्ष्ता वाले केंद्रीय मंत्रियों के समूह ने गुरुवार को दोनों कंपनियों को राशि वापस करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

पढ़ें: क्‍या आप से भी हुईं हैं ये फोटोशॉप मिसटेक

मंत्रियों के समूह को 12 सितंबर को हुई बैठक में दोनों कंपनियों को मुनाफे में लाने के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेवारी दी गई थी। सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, बीएसएनएल को 6,724.51 करोड़ रुपये और एमटीएनएल को 4,533.97 करोड़ रुपये वापस होंगे। यह भुगतान एक अवधि में धीरे-धीरे किया जाएगा।

पढ़ें: स्‍मार्ट हेडबैंड जो आपको दिखलाएगा मीठे सपने

बीएसएनएल, एमटीएनएल को वापस मिलेगा 4जी स्पेक्ट्रम शुल्क

उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए यह राशि वापस की जाएगी। बीएसएनएल ने गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, कोलकाता, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में 4जी स्पेक्ट्रम वापस करने और एमटीएनएल ने दिल्ली और मुंबई में इससे पहले 4जी स्पेक्ट्रम वापस करने का प्रस्ताव पेश किया था।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X