BSNL कंपनी ने 187 और 186 रुपए का प्लान किया लॉन्च, रोज मिलेगा 4.2 GB इंटरनेट डाटा
बीएसएनएल कंपनी भारतीय टेलिकॉम मार्केट में बाकी प्राइवेट कंपनियों की तरह ही अपने वर्जस्व को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस वक्त भारतीय टेलिकॉम जगत में सबसे ज्यादा जियो, एयटरेटल, वोडाफोन और आइडिया कंपनी का ही बोलबाला है। हालांकि बीएसएनएल कंपनी भी इस रेस में अब अपनी प्रबल दावेदारी पेश कर रही है।

बीएसएनएल का नई योजना
बीएसएनएल कंपनी मार्केट में अपनी इस दावेदारी को पेश करने के लिए नए-नए प्लान्स पेश कर रही है तो वहीं पुराने प्लान्स को अपग्रेड करके यूज़र्स को लुभाने की कोशिश कर रही है। इस बार भी बीएसएनएल कंपनी ने ऐसा ही कुछ किया है। बीएसएनएल कंपनी ने अपने पुराने 186 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को एक बार फिर शुरू किया है। इसके साथ-साथ कंपनी ने अपना एक नया 187 रुपए का प्रीपेड प्लान भी पेश किया है।
आपको बता दें कि बीएसएनएल ने कुछ दिन पहले अपने इस 186 रुपए के प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया था। अब कंपनी ने अपने इस प्लान को एक बार फिर से कुछ नए फीचर्स और बेनिफिट्स के साथ पेश किया है। हालांकि 187 रुपए वाले नए प्रीपेड प्लान में भी लगभग एक जैसी बेनिफिट्स ही मिल रही है। आइए आपको इन दोनों नए प्लान्स के बारे में बताते हैं।
186 रुपए का प्रीपेड प्लान
सबसे पहले हम बीएसएनल कंपनी के पुराने प्रीपेड प्लान की बात करते हैं। यह प्लान 186 रुपए का है। इस प्लान में यूज़र्स को रोजाना 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसके साथ-साथ में यूज़र्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ-साथ रोमिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी एफपीयू लिमिट के साथ रोजाना 100 एसएमएस भी देगी।
टेलिकॉम टॉक नाम की वेबसाइट में लिखी एक रिपोर्ट के मुताबिक 186 रुपए का यह नया प्रीपेड प्लान बेस टैरिफ चार्ज के साथ आता है। इस प्लान के तहत यूज़र्स के अकाउंट से प्रति मिनट प्लान के बेसिस पर रेट काटा जाता है। इस प्लान में बीएसएनएल का एक खास ऑफर भी है, जिसके तहत यूज़र्स को रोजाना 4.2 GB इंटरनटे डेटा मिलेगा, जो पहले 2.2GB ही था। हालांकि यह खास ऑफर सिर्फ 1 अक्टूबर 2019 तक ही मान्य है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसकी टैरिफ वैलिडिटी 180 दिनों की है।
187 रुपए का प्रीपेड प्लान
इसके अलावा कंपनी ने एक 187 रुपए का प्लान भी पेश किया है। इस लाइन में भी यूजर्स को 2gb इंटरनेट डाटा रोज मिलेगा। इसके साथ-साथ 2.2 जीबी इंटरनेट डाटा यूजर्स को रोजाना बंपर ऑफर के तहत एक्स्ट्रा दिया जाएगा। इसका मतलब कि इस प्लान में यूजर्स को कुल मिलाकर 4.2 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा।
इसके साथ-साथ इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कॉलिंग के साथ रोमिंग की भी सुविधा मुफ्त दी जाएगी। वहीं इस प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस भी रोज दिए जाएंगे। आपको बता दें कि इस प्लान के साथ-साथ यूजर्स को पीआरवीटी सर्विस भी फ्री दी जाएगी। हालांकि इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।


Click it and Unblock the Notifications








