सबकी छुट्टी करने आया बीएसएनएल, 1 रुपए में 1जीबी
सभी टेलिकॉम कंपनियों की ही तरह बीएसएनएल ने भी कमर कस ली है। बीएसएनएल भी अपने प्रतिद्वंदी रिलायंस जियो के 4जी डाटा ऑफर की छुट्टी करने तैयारी कर रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि कंपनी जल्द ही अपना नया ब्रॉडबैंड प्लान पेश करेगी। जिसमें डाउनलोड कॉस्ट 1 रुपए प्रति जीबी होगी। जाहिर है यह प्लान कई यूज़र्स को आकर्षित करेगा।
रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने नेटवर्क को लॉन्च करते हुए 4जी ऑफर भी पेश किए थे। जिसमें 50 रुपए प्रति जीबी के हिसाब डाटा ऑफर किया गया है। अब बीएसएनएल ने काउंटर करते हुए नए प्लान को लाने की तैयारी कर ली है। बीएसएनएल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि कंपनी जल्दी ही नया और किफायती ब्रॉडबैंड प्लान पेश करने जा रही है। एक्सपीरियंस अनलिमिटेड बीबी 249 का यह प्लान 9 सितंबर से दिया जाएगा।
इस प्लान के तहत यूज़र्स अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड डाटा डाउनलोड कर पाएंगे, जिसमें उन्हें डाटा लिमिट की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इस प्लान में 2एमबीपीएस स्पीड दी जाएगी। बीएसएनएल के अनुसार यूज़र्स 249 रुपए के इस प्लान में 300 जीबी तक डाटा डाउनलोड कर सकेंगे। जिसके अनुसार ग्राहकों को 1 रुपए से भी कम्में 1जीबी डाटा मिलेगा।
जानिए बीएसएनएल के इससे पहले पेश हुए शानदार ऑफर-
नई सुविधा
बीएसएनएल की यह नई सुविधा देश में लैंडलाइन बिज़नस को आगे बढ़ाने के लिए है। इस नई स्कीम के चलते लैंडलाइन यूज़र्स किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं।
15 अगस्त से शुरुआत
इस नई स्कीम की शुरुआत आने वाले 15 अगस्त से पैन इंडिया बेसिस पर की जा चुकी है। जिसका मतलब है 15 अगस्त के बाद से आने वाले हर रविवार को यूज़र्स इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।
बीएसएनएल सेवा
आपको बता दें कि यह सेवा बीएसएनएल की ओर से पहले से दी जा रही नाईट कॉलिंग प्लान में एक एडिशन है।
नाईट कॉलिंग
नाईट कॉलिंग के चलते बीएसएनएल की ओर से यूज़र्स को रात को 9 बजे के बाद सुबह 7 बजे तक फ्री कॉलिंग की सेवा मिलती है। जिसका फायदा यूज़र्स हर दिन उठा सकते हैं।
अन्य स्कीम
इसी के साथ बीएसएनएल ने एक अन्य स्कीम की घोषणा की है, जिसके तहत 15 अगस्त के बाद से 90 दिनों के भीतर बीएसएनएल लैंडलाइन का नया कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को निर्धारित मासिक किराए के रूप में केवल 49 रुपए देने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications