Home
News

BSNL का नया 365 रुपए का प्लान हुआ लॉन्च, रोज मिलेगा 2 जीबी डेटा

BSNL कंपनी ने एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत कंपनी ने 365 रुपए तय की है। इस कीमत में कंपनी अपने यूज़र्स को 60 दिनों तक बहुत सारी सुविधाएं दे रही है। हालांकि आपको बता दें कि इस प्लान को फिलहाल कंपनी ने सिर्फ केरल के सर्किल में ही उपलब्ध कराया है।

BSNL का नया 365 रुपए का प्लान हुआ लॉन्च, रोज मिलेगा 2 जीबी डेटा

बीएसएनएल का 365 रुपए का नया प्लान

आपको बता दें कि इस 365 रुपए के नए बीएसएनएल प्लान में कंपनी यूज़र्स को रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा देगी। इसके साथ-साथ इस प्लान में कंपनी अपने यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती है। हालांकि इस अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए कंपनी ने एक फेयर पॉलिसी लागू किया है।

ये पॉलिसी 250 मिनट पर लागू की गई है। इसका मतलब इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा होगी लेकिन रोज 250 मिनट ही कॉल यूज़र कर पाएंगे। इन सबके अलावा इस प्लान में यूज़र्स को पर्सनलाइज्ड रिंग बैंक टोन की सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जा रहा है।

बीएसएनएल का ईद स्पेशल प्लान

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले ईद के मौके पर बीएसएनएल कंपनी एक प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। उस प्लान की कीमत 786 रुपए है। ये प्लान ईद के मौके पर लॉन्च किया गया है और इसलिए इसकी कीमत 786 रुपए है। इस कीमत में 786 रुपए का टॉकटाइम मिलता है। इसके साथ-साथ इस रिचार्ज प्लान में बीएसएनएल कंपनी अपने यूज़र्स को 30 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डेटा भी दे रही है। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है।

बीएसएनएल कंंपनी ने अपने इस प्लान की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। इस प्लान को 30 दिनों तक उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें कि ये 786 रुपए का एक प्लान है, जिसको कंपनी ने कॉम्बो वाउचर का नाम दिया है। इस प्लान में कंपनी 786 रुपए का टॉकटाइम दे रही है। इसके साथ-साथ 30 जीबी इंटरनेट डेटा भी मिल रहा है। इस प्लान की वैधता भी 90 दिनों की है।

हालांकि आपको बता दें कि ये ऑफर सिर्फ 30 दिनों के लिए ही है और इसकी शुरुआत 23 मई 2020 से हुई है। इसका मतलब है कि 22 जून 2020 तक आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। आपको बता दें कि बीएसएनएल कंपनी ने अपना ये स्पेशल रिचार्ज ऑफर केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश समेत कुछ चुनिंदा सर्किलों में ही उपलब्ध किए हैं। बीएसएनएल केरल के ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी कंपनी ने एक ट्वीट करके दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL company has launched a new plan. The company has fixed the price of this plan at Rs 365. At this price, the company is giving a lot of facilities to its users for 60 days. However, let us tell you that the company has made this plan available only in the circle of Kerala.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X