Home
News

अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान पर अब मिलेगा 2GB डेटा, हर रोज

By Neha Kashyap

रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान को काउंटर करने के लिए पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएएनएल ने अनलिमिटेड कॉम्बो प्रीपेड प्लान की डेली डेटा लिमिट बढ़ा दी है। अब बीएसएनएल के सभी अनलिमिटेड कॉम्बो प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि पहले ये प्लान 1 जीबी और 1.5 जीबी डेली डेटा बैनेफिट के साथ आते थे। कंपनी ने शुक्रवार को डेटा लिमिट बढ़ाने का ऐलान किया।

अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान पर अब मिलेगा 2GB डेटा, हर रोज

बीएसएएनएल के अनलिमिटेड कॉम्बो प्रीपेड प्लान में 186 रुपए, 429 रुपए, 485 रुपए, 666 रुपए और 999 रुपए के प्लान शामिल हैं, जो अब 2 जीबी डेटा बैनेफिट के साथ आएंगे। पहले ये सभी प्लान 1 जीबी और 1.5 जीबी डेटा बैनेफिट के साथ आते थे। अब इन प्लान्स के पूरे वैलिडिटी पीरियड में यूजर्स को हर रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा इन प्लान में सभी बैनेफिट्स समान ही रहेंगे। ये पांचों प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल बैनेफिट्स के साथ आते हैं।

साथ ही 186 रुपए और 999 रुपए के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा बैनेफिट मिलेगा। डेली डेटा लिमिट क्रोस होने के बाद डेटा स्पीड 40 Kbps तक स्पीड घट जाएगी। बता दें कि बीएसएनएल का 186 रुपए का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं 429 रुपए का प्लान 81 दिनों के लिए, 485 रुपए का प्लान 90 दिनों के लिए, 666 रुपए का प्लान 129 दिनों के लिए और 999 रुपए का प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

आपको बता दें कि हर रोज 2 जीबी डेटा बैनेफिट का ऑफर बीएसएनएल ने सिर्फ प्रमोशनल पीरियड के लिए पेश किया है, जो सिर्फ 60 दिनों के लिए पेश किया गया है। बीएसएनएल प्रमोशनल पीरियड 18 जून 2018 से शुरू हो चुका है और दो महीने यानी अगस्त तक वैलिड रहेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL now offers 2GB Data Benefit in Unlimited Combo Prepaid Plans and Other benefits of these plans remain the same.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X