Home
News

Airtel-Jio की होगी छुट्टी, ये कंपनी लाई है सबसे सस्ता प्लान

By Neha

देश में 4G आने के बाद टेलीकॉम कंपनियां अपने उपभोक्ताओँ को आकर्षित करने के लिए हर रोज नए प्लान पेश कर रही हैं। इस क्रम में प्रायवेट सेक्टर की टेलीकॉम कंपनियां जियो, एयरटेल आइडिया और वोडाफोन जैसी कंपनियां अपने यूजर्स के लिए सस्ते प्लान्स के अलावा कैशबैक औऱ फ्री सब्सक्रिप्शन जैसे ऑफर भी देती रहती हैं।

अब पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) भी अपने किफायती प्लान के जरिए बाकी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के ले तैयार है। बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट, कॉलिंग और एसएमएस के साथ सभी कंपनियों की तुलना में सबसे सस्ता प्लान ऑफर किया है।

Airtel-Jio की होगी छुट्टी, ये कंपनी लाई है सबसे सस्ता प्लान

30 की जगह 84 दिनों की वैलिडिटी-

30 की जगह 84 दिनों की वैलिडिटी-

बीएसएनएल ने शनिवार को अपने कई पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान में बदलाव किए। इसके साथ ही बीएसएनएल अब अपने 1099 रुपए के प्लान में यूजर्स को 84 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग ऑफर कर रहा है। बता दें कि पहले ये प्लान सिर्फ 30 दिनों वैलिडिटी के साथ आता था। अब कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी बढ़ाकर 84 दिन कर दी है। बीएसएनएल के नये प्लान के मुताबिक अब यूजर्स को 84 दिनों तक हर रोज 3GB हाईस्पीड इंटरनेटा डेटा और अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग और एसएमएस भी मिलेंगे। 3GB डाटा यूज होने के बाद यूजर्स को 80 kbps की स्पीड से डेटा मिलेगा।

सभी कंपनियों के मुकाबले सबसे सस्ता प्लान-

सभी कंपनियों के मुकाबले सबसे सस्ता प्लान-

बीएसएनएल ऐसी पहली कंपनी है जो इतना ज्यादा डेटा इतने दिन की वैलिडिटी के साथ दे रही है। 84 दिनों की वैलिडी के साथ ये सभी कंपनियों की तुलना में किफायती प्लान बन गया है। बाकी कंपनियों की बात की जाए तो बीएसएनएल का ये प्लान जियो, एयरटेल, आइडिया जैसी कंपनियों से भी सस्ता है।

जियो प्लान-

जियो प्लान-

अगर जियो के 3GB प्रतिदिन डाटा प्लान की बात की जाए, तो जियो के 3GB प्लान की कीमत 509 रुपए और उससे ज्यादा का है। ये प्लान सिर्फ सिर्फ 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान यूजर को कुल 84 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी औऱ रोमिंग) और रोजाना 100 लोकल, नेशनल एसएमएस मिलेंगे।

एयरटेल प्लान-

एयरटेल प्लान-

एयरटेल के बारे में बात करें, फिलहाल कंपनी के पास बीएसएनएल के इस प्लान से मुकाबला करने के लिए कोई दमदार प्लान नहीं है। एयरटेल का 3GB और 3.5GB डेटा प्लान की कीमत क्रमश: 549 और 799 रुपए का है। ये दोनों प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। बाकी प्लान की तरह इसमें भी यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी औऱ रोमिंग) और रोजाना 100 लोकल, नेशनल एसएमएस मिलेंगे।

वोडाफोन प्लान-

वोडाफोन प्लान-

वोडाफोन कंपनी 509 रुपए में प्लान पेश करती है, जो 91 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को रोजाना 1 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी औऱ रोमिंग) और रोजाना 100 लोकल, नेशनल एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान को बीएसएनएल का कॉम्पिटीशन कहा जा सकता है। चौथी औऱ देश पॉपुलर कंपनी आइडिया अपने यूजर्स के लिए इस तरह का प्लान उपलब्ध नहीं कराती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL company ne apne users ke liye 1099 rs mein unlimited voice aur data plan 84 din ki validity ke sath launch kiya hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X