Home
News

My BSNL App के जरिए किसी दूसरे का प्रीपेड रिचार्ज करने पर मिलेगा कैशबैक

BSNL ने अपने एक पुराने प्लान को भारत में लॉन्च किया है। बीएसएनएल कंपनी ने कुछ वक्त पहले अपना एक प्लान लॉन्च किया था, जिसके मुताबिक My BSNL App के जरिए अगर कोई यूज़र्स किसी दूसरे यूज़र्स का बीएसएनएल प्रीपेड प्लान लॉन्च करेंगे तो रिचार्ज करने वाले यूज़र्स को 4% की तत्काल छूट मिलेगी।

दूसरों का रिचार्ज करने पर ऑफर

दूसरों का रिचार्ज करने पर ऑफर

आपको बता दें कि बीएसएनएल कंपनी का वो ऑफर 30 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। अब बीएसएनएल कर्नाटका ने इसके लिए एक ऑनलाइन सर्कुलर जारी करके कहा है कि इस ऑफर को फिर से चालू किया गया है। इस ऑफर को पहले अप्रैल के अंतिम दिनों में यानि पहले लॉकडाउन के दौरान पेश किया गया था। अब इस बार फिर से बीएसएनएल कंपनी ने इस प्लान को लॉन्च किया है।

30 सितंबर तक की होगी वैधता

30 सितंबर तक की होगी वैधता

बीएसएनएल कर्नाटका में अगर कोई यूज़र्स My BSNL App से दूसरे यूज़र्स के प्रीपेड अकाउंट को रिचार्ज कराएंगे तो रिचार्ज कराने वाले यूज़र को 4% का डिस्काउंट मिलेगा। बीएसएनएल कंपनी के द्वारा ने इस ऑफर को 30 सितंबर तक वैध रखने का फैसला लिया है।

पुराने यूज़र्स को नहीं मिलेगा फायदा

पुराने यूज़र्स को नहीं मिलेगा फायदा

इस स्कीम के लिए कंपनी ने एक कंडीशन रखी है जो यूज़र्स इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं वो My BSNL App के नए यूज़र ही होने चाहिए। पुराने यूज़र्स को इस ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा। अगर आपने पहले बीएसएनएल ऐप का इस्तेमाल किया है तो फिर आप इस ऑफर का फायदा नहीं उठा पाएंगे।

Jio और Airtel कंपनी भी देती हैं ऐसा ऑफर

Jio और Airtel कंपनी भी देती हैं ऐसा ऑफर

बीएसएनएल कंपनी की तरह एयरटेल, जियो वोडाफोन और आइडिया कंपनी भी ऐसा ऑफर्स अपने यूज़र्स के लिए पेश करती रहती है। इस ऑफर के तहत ये कंपनियां अपने यूज़र्स को दूसरे यूज़र्स का रिचार्ज करने पर छूट या डिस्काउंट देती है। बीएसएनएल कंपनी ने इस ऑफर को पहले लॉकडाउन के बाद भी लॉन्च किया था, जिसकी वैधता 31 मई तक थी। अब इस बार दोबारा कंपनी ने अ्पने इस ऑफर को पेश किया और इसकी वैधता 30 सितंबर तक की है।

बीएसएनल कंपनी का लोन ऑफर

बीएसएनल कंपनी का लोन ऑफर

बीएसएनएल कंपनी के कुछ अन्य प्लान्स के बारे में बात करें तो कंपनी ने हाल ही में अपने यूज़र्स को छोटा लोन देने का भी नया फैसला लिया था। बीएसएनएल का टॉकटाइम लोन ऑफर इस ऑफर के तहत यूज़र्स को 10 रुपए, 20 रुपए, 30 रुपए, 40 रुपए और 50 रुपए तक का टॉकटाइम लोन के रूप में पा सकते हैं। अगर आप बीएसएनएल कंपनी से टॉकटाइम पाना चाहते हैं तो आपको 5117# डायल करना पड़ेगा। इसके बाद आपको एक मैसेज मिलेगा। उस मैसेज में लोन की राशि उपलब्ध होगी। आप अपने हिसाब से लोन की राशि चुनें और सेंड बटन को क्लिक करें। इसके तुरंत बाद लोन की राशि आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL Offering 4 Percent Discount for Recharging Other Prepaid Connection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X