इससे सस्ता कहीं नहीं, सिर्फ 7 रुपए में 60 रुपए का टॉकटाइम और 500Mb डेटा
भारत में इस समय टेलीकॉम कंपनियों के बीच जो कॉम्पिटीशन चल रहा है, वो अपने आप में रिकॉर्ड बन चुका है। हर रोज कोई न कोई कंपनी नया प्लान लॉन्च करती है, जिसके बाद दूसरी कंपनी उससे ज्यादा किफायती प्लान पेश कर देती है। खैर, इन सब में यूजर्स को बढ़ती कीमत के टॉक टाइम और कॉलिंग प्लान से थोड़ी राहत मिली है। इसी क्रम में पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए नए प्लान के साथ तैयार है। बीएसएनएल सिर्फ 7 रुपए में अपने यूजर्स को 60 रुपए का टॉक टाइम और 500Mb डेटा दे रही है।

बता दें कि टेलीकॉम कंपनियों के बीच में डेटा वॉर रिलायंज जियो के आने के बाद शुरू हुई है। अब कुछ कंपनियां नए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में लगी हैं, वहीं कुछ कंपनियां अपने कस्टमर्स को बचाने में लगी हैं।
हाल ही में रिलायंस कम्यूनिकेशन ने ऐलान किया था कि वह अपनी डेटा सर्विस बंद करने जा रहा है और उसके नेटवर्क के यूजर्स किसी अन्य नेटवर्क पर पोर्ट करा सकते हैं, ऐसे में कंपनियां आरकॉम के ग्राहकों को लुभा रही हैं।
BSNL ने अब तक का सबसे सस्ता प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को सिर्फ 7 रुपए खर्च करने होंगे। 7 रुपए के रिचार्ज पर 60 रुपए का टॉकटाइम और 500 एमबी डेटा आपके अकाउंट में आ जाएगा। भी मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।
हालांकि आपको बता दें कि ये प्लान सिर्फ मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी के लिए जरिए बीएसएनएल में आने वाले ग्राहकों के लिए ही है, ना कि बीएसएनएल नेटवर्क ज्वाइन करने वाले सभी नए ग्राहकों के लिए।


Click it and Unblock the Notifications








