Home
News

ये टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स को दे रही है 2GB फ्री डेटा

By Neha

टेलीक़ॉम कंपनियां हर रोज अपने ग्राहकों के लिए इंटरनेट और कॉलिंग प्लान पेश कर रही हैं। एक तरफ तो प्रायवेट सेक्टर की टेलीक़ॉम कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन और आईडिया जैसी कंपनियां अपने यूजर्स के लिए हर रोज नए प्लान पेश कर रही है।

वहीं, पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड भी अपने यूजर्स के लिए शानदार ऑफऱ लेकर आई है। BSNL ने अपने ग्राहकों को 2GB मुफ्त डेटा देने की ऐलान किया है। कंपनी ने फिलहाल ये ऑफर नए GSM सिम कार्ड यूजर्स के लिए है।

ये टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स को दे रही है 2GB फ्री डेटा

इस प्रमोशनल ऑफर के तहत BSNL नए यूजर्स को 30 दिनों के लिए 2GB फ्री डेटा देगी। कंपनी ने इस प्लान को डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत लॉन्च किया है। बता दें कि इस ऑफर को पाने के लिए नए BSNL यूजर्स के पास 3G सपोर्ट स्मार्टफोन होना जरूरी है। 2GB डेटा खत्म हो जाने के बाद ग्राहक इंटरनेट सर्विस जारी रखने के लिए BSNL का कोई भी प्लान चुन सकता है।

BSNL ने इस प्लान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि "यह प्रमोशनल ऑफर सिर्फ नए BSNL GSM सिम कार्ड यूजर्स के लिए है, जिनके पास 3G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है। ऐसे BSNL यूजर्स को 2GB फ्री डेटा 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ दिया जाएगा।"

याद हो कि बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए 499 रुपए में फोन पेश कर चुकी है। इसके लिए बीएसएनएल ने मोबाइल फोन निर्माता कंपनी डेटेल के साथ पार्टनरशिप की है। इस साझेदारी के बाद दोनों कंपनियों ने पिछले महीने 499 रुपए की कीमत में फीचर फोन डेटेल D1 नाम से लॉन्च किया था। ये फोन पूरे देश में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये नया फोन केवल साथ है और बिक्री के लिए देशभर में उपलब्ध है।

बता दें कि इस फोन के साथ बीएसएनएल ने एक ऑफऱ पेश किया है, जिसमें इस फोन को खरीदने के लिए यूजर को 499 रुपए नहीं चुकाने होंगे बल्कि ये फोन सिर्फ 349 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन के साथ बीएसएनएल का 153 रुपए का स्पेशल टैरिफ प्लान कराना होगा। इस रिचार्ज प्लान की कीमत फोन में ही शामिल होगी। इसके बाद इस फोन के लिए यूजर को सिर्फ 349 रुपए ही चुकाने होंगे।

डेटेल D1 फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 1.44 इंच का मोनोक्रोम डिस्प्ले दी गई है। फीचर फोन की तरह इस फोन में की पैड दिया है। सिंगल सिम स्लॉट के साथ आने वाले इस फोन में पावर बैकअप के लिए 650mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में टॉर्च लाइट, फोनबुक, FM रेडियो, स्पीकर और वाइब्रेशन मोड दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL Offers 2GB Free Data to New GSM Mobile Services Subscribers. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X