BSNL लाया 500 जीबी डेटा पैक, जानें मिलेगा क्या कुछ खास
BSNL ने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए नया प्लान जारी किया है। इस प्लान को कंपनी ने नए यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। BSNL ने दो नए ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किए हैं। BSNL के Fibro Combo ULD 777 प्लान में 500 जीबी डेटा मिलता है जिसमें 50 एमबीपीएस तक स्पीड मिलेगी। वहीं Fibro Combo ULD 1277 नाम के प्लान में 750 जीबी डेटा मिलेगा जो 100 एमबीपीएस तक स्पीड से चलेगा। जियो फाइबर के अलावा इन प्लांस को कंपनी ने लोकल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे स्पेक्ट्रानेट और एसीटी फाइबरनेट को चुनौती देने के लिए भी लॉन्च किया है।

इन दोनों नए प्लान में BSNL सब्सक्राइबर्स को देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का विकल्प मिलेगा। एक ट्विटर यूजर ने BSNL के आधिकारिक सर्कुलर को पोस्ट कर इस जानकारी को सार्वजनिक किया। ये दोनों प्लान अंडमान और निकोबार के अलावा सभी टेलिकॉम सर्किल में लागू होंगे। नए प्लान को लेने के लिए एक महीने के टैरिफ के बराबर सिक्यॉरिटी जमा करानी होगी और ये सिर्फ नए एफटीटीएच यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।
फाइब्रो कॉम्बो यूएलडी 777 ब्रॉडबैंड प्लान एफयूपी के बाद 2MBPS की रफ्तार से इंटरनेट स्पीड देगा। यूज़र इसे 1,2 या 3 साल के लिए चुन सकते हैं, जिसकी कीमत 8547 रुपये, 16,317 रुपये और 23,310 रुपये होगी। इसमें 1 महीने का सिक्यॉरिटी टैरिफ नए एफीटीएच यूज़र से लिया जाएगा। इसमें 1 महीने का सिक्यॉरिटी टैरिफ नए एफीटीएच यूज़र से लिया जाएगा।
वहीं Fibro Combo ULD 1277 में एफयूपी स्पीड के बाद डेटा स्पीड घटकर 2MBPS रह जाती है। एक साल के लिए इस प्लान को 14,047 रुपये, 2 साल के लिए 26,817 रुपये और 3 साल के लिए 38,310 रुपये चुकाने होंगे। नॉन-एफटीटीएच विकल्प जहां 99 रुपये से शुरू होते हैं और मासिक 399 रुपये तक जाते हैं। ये प्लान यूज़र को 20 MBPS तक का डेटा देते हैं, जिसकी एफयूपी स्पीड 1MBPS है। ये प्लान यूज़र को असीमित कॉल का लाभ देशभर में देते हैं।
BSNL के 777 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसके मुकाबले में एयरटेल 40 MBPS डेटा स्पीड के साथ एफयूपी लिमिट 150 जीबी दे रही है। इस प्लान की कीमत 899 रुपये है। BSNL की तरह, एयरटेल भी यूज़र को असीमित लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग लाभ दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications







