बीएसएनएल का नया ऑफर, रिलायंस जियो को टक्कर
बीएसएनएल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए एक नया ऑफर पेश किया है। इस नए ऑफर में बीएसएनएल के पोस्टपेड ग्राहकों को अतिरिक्त डाटा बेनिफिट मिलेगा, जो कि मौजूदा प्लान पर ही लागू होगा।

रिलायंस जियो को टक्कर देते हुए बीएसएनएल ने जो नया ऑफर पेश किया है उसमें पोस्टपेड यूज़र्स का 99 रुपए वाला प्लान भी शामिल है। यदि कोई यूज़र 99 रुपए के प्लान को लेते हैं तो उन्हें पहले शून्य डाटा की अपेक्षा में 250एमबी डाटा मिलेगा। वहीं यूज़र्स को 225 रुपए के प्लान में 1जीबी डाटा मिलेगा, जो कि पहले केवल 200एमबी था।
इसी तरह 325 रुपए के प्लान में 2जीबी डाटा मिलेगा, जो कि पहले 250एमबी था। जिन यूज़र्स ने बीएसएनएल का 525 रुपए का प्लान लिया है, उन्हें पहले के 500एमबी डाटा की अपेक्षा 3जीबी डाटा मिलेगा और 725 रुपए के प्लान में 5जीबी डाटा मिलेगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो बीएसएनएल इस नए ऑफर के चलते अपने पोस्टपेड यूज़र्स को पहले की अपेक्षा 8 गुना ज्यादा डाटा दे रहा है। जो कि पोस्टपेड यूज़र्स के लिए एक शानदार मौका है।
इससे पहले बीएसएनएल ने अपना 'चौका' 444, और सिक्सर 666 प्लान भी पेश किए थे। जो कि प्रीपेड यूज़र्स में काफी पसंद भी किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बीएसएनएल के यह नए प्लान रिलायंस जियो को सीधी टक्कर दे रहे हैं, इसी सोच के साथ बीएसएनएल भी अपने प्लान सोच समझ कर पेश कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








