यहां मिलेगा सिर्फ 187 रुपए में 28 जीबी डेटा-अनलिमिटेड कॉलिंग
भारतीय टेलीकॉम कंपनियां इस समय हर रोज नए प्लान पेश कर रही हैं और अपने पिछले प्लान में बदलाव कर रही हैं। इंडियन टेलीकॉम कंपनियों की इस डेटा वॉर में न सिर्फ प्रायवेट सेक्टर की कंपनी बल्कि पब्लिक सेक्टर की भारतीय संचार निगम लिमिटेड टेलीकॉम कंपनी भी आ चुकी है। बीएसएनएल ने हाल ही में अपने प्रीपेड इंटरनेट प्लान में बदलाव करते हुए इसे पहले से ज्यादा किफायती बना दिया है। बीएसएनएल ने 187 रुपए का डेटा प्लान पेश किया है, जो एयरटेल और रिलायंस जियो के प्लान को कड़ी टक्कर दे सकता है।

बीएसएनएल का 187 रुपए का प्लान-
बीएसएनएल अपने 187 रुपए वाले प्लान में रोजाना 1जीबी डेटा और अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग दे रही थी। अब कंपनी ने इस प्लान में अनलिमिटेड नेशनल रोमिंग इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल को भी शामिल कर दिया है। इसके अलावा इस प्लान में फ्री कॉल ट्यून दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
इन कंपनियों से होगा मुकाबला-
बीएसएनएल के इस प्लान का मुकाबला एयरटेल के 179 रुपए वाले प्लान, वोडाफोन के 199 रुपए वाले प्लान और रिलायंस जियो के 149 रुपए वाले प्लान से होगा।
जियो का 149 रुपए का प्लान-
जियो के 149 रुपए वाले प्लान की बात करें, तो इसमें 4.2जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, मुफ्त नेशनल रोमिंग, 300 एसएमएस भी मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
एयरटेल का 179 रुपए का प्लान-
एयरटेल के 179 रुपए वाले प्लान में अनलिमिटेड (लोकल और एसटीडी) कॉल के साथ अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, अनलिमिटेड एसएमएस और 1जीबी डाटा 4जी/3जी डेटा देगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों के लिए है।
वोडाफोन का 199 रुपए का प्लान-
वोडाफोन के 199 रुपए वाले प्लान में 28 दिनों के लिए रोजाना 1जीबी डाटा 4जी/3जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा हर रोज 250 मिनट फ्री में कॉल, हफ्ते में 1,000 मिनट फ्री में कॉल मिलेंगे। इसके बाद 30 पैसा प्रति मिनट चार्ज लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications








