Home
News

इस टैरिफ प्लान पर मिल रहा है 14 GB इंटरनेट डेटा, बिल्कुल फ्री

By Neha Kashyap

टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पूरे भारत में मौजूद अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए सभी प्राइस कैटिगिरी और वैलिडिटी के टैरिफ प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी एयरटेल और जियो जैसे टॉप प्लेयर्स से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। इसी क्रम में अब बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 198 रुपए का टैरिफ प्लान रिवाइज किया है, जो अब 14 जीबी एक्स्ट्रा डेटा फायदे के साथ आएगा।

इस टैरिफ प्लान पर मिल रहा है 14 GB इंटरनेट डेटा, बिल्कुल फ्री

बीएसएनएल का 198 रुपए का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में रिवाइज के पहले यूजर्स को हर रोज 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता था। कंपनी ने इस प्लान को रिवाइज किया है, जिसके बाद इसमें यूजर्स को हर रोज 1.5 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। कंपनी ने इस प्लान को 29 मई को रिवाइज किया था, जो अब ज्यादा बैनेफिट्स के साथ उपलब्ध हो चुका है।

कंपनी ने इस प्लान को फिलहाल चैन्नई और तमिलनाडू के सब्सक्राइबर्स के लिए रिवाइज किया है। हालांकि इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ डेटा बैनेफिट मिलता है और यूजर्स इस प्लान में किसी तरह के फ्री वॉयस कॉल का फायदा नहीं ले सकते हैं।

अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं और डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा लेना चाहते हैं, तो बीएसएनएल का 118 का प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। बीएसएनएल के इस प्लान को STV-118 का नाम दिया गया है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1 जीबी डाटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। हालांकि इस रिचार्ज में मुंबई और दिल्ली में रोमिंग फ्री नहीं मिलेगी और इसके लिए यूजर्स को स्पेशल टैरिफ प्लान रिचार्ज कराना होगा। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को एसएमएस फायदा भी नहीं मिलता है।

Amazon Echo Spot first look - GIZBOT HINDI

वहीं अगर आप एसएमएस बैनेफिट भी चाहते हैं, तो बीएसएनएल का 191 रुपए का प्लान चुन सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिडेट डेटा मिलेगा। यूजर को रोज 1जीबी डेटा 4जी स्पीड पर मिलेगा। रोज की 1जीबी डेटा स्पीड खत्म होने के बाद 80 Kbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी) मिलेगी। इस प्लान में यूजर्स को फ्री रोमिंग कॉल नहीं मिलेंगे। साथ ही कुल 300 फ्री लोकल एसएमएस मिलेंग। नेशनल एसएमएस भेजने पर पैसे चार्ज किए जाएंगे। कंपनी ने ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL Revised its rs 198 prepaid plan to Offer 1.5GB Daily Data for 28 Days, before Revised company offering 1 GB data daily in this plan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X