1 रिचार्ज पर 3 यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉल
पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपना 1,199 रुपए का फैमिली प्लान रिवाइज किया है, जिसे अब कंपनी और भी ज्यादा डेटा बैनेफिट के साथ पेश कर रही है। इस प्लान में 30 GB के हर बिलिंग साइकिल पर 10 Mbps फ्री ब्रॉडबैंड कनेक्शन का फायदा मिलता है।
इस एक प्लान पर तीन प्रीपेड सिम कार्ड को कनेक्ट कर बैनेफिट दिया जा सकता है, वो भी बिल्कुल फ्री। इस प्लान को BBG Combo ULD 1199 Family के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें यूजर्स को जीरो कोस्ट में 1 महीने के लिए ब्रॉडबैंड और मोबाइल सर्विस का फायदा मिलता है।

इस एक प्लान के रिचार्ज पर तीन यूजर्स अतिरिक्त इस प्लान पर मिलने वाले फ्री सर्विस, फ्री रिंगटोन और फ्री ऑनलाइट टीवी जैसे सभी बैनेफिट्स का लाभ उठा सकते हैं। 1,199 रुपए का बीएसएनएल प्लान 10 Mbps ब्रॉडबैंड कनेक्शन स्पीड के साथ 30GB डेटा मिलेगा। इसके बाद ये स्पीड घटकर 2 Mbps रह जाएगी।
इस प्लान को लेने के बाद यूजर्स को तीन और ऐसे प्रीपेड नंबर्स को चुनना होगा, जिसे वह इस प्रीपेड सर्विस के साथ जोड़ना चाहता है। फ्री डेटा के अलावा इन तीनों नबर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, जिसमें रोमिंग भी शामिल होगी। साथ ही हर रोज 1 जीबी डेटा 40 Kbps स्पीड पर मिलेगा।
हालांकि रिवाइज के बाद भी बीएसएनएल ने इस प्लान पर एसएमएस बैनेफिट नहीं दिया है, जो इस पूरे प्लान का सिर्फ एक माइनस पॉइंट कहा जा सकता है। बता दें कि इसके पहले ये प्लान तीनों नंबर पर सिर्फ 1 जीबी डेटा देता था। कंपनी ने जानकारी दी है कि रिवाइज के बाद इस प्लान का फायदा यूजर्स 1 अप्रैल के बाद ले सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







