BSNL ने दिया तगड़ा झटका, बंद किया यह सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान
BSNL Broadband Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) जिसने अपने एंट्री-लेवल ब्रॉडबैंड प्लान 329 रुपये को भारत के कई सर्किलों और शहरों में बंद कर दिया है। TelecomTalk की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार BSNL का यह ब्रॉडबैंड प्लान अब भारत के केवल 6 सर्किलों में ही उपलब्ध है, बाकी सभी जगह इसको हटा दिया है।

इस प्रकार यह प्लान अब भारत के केवल छह सर्किलों में उपलब्ध है जिसमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड और लक्षद्वीप शामिल है। तो आइये एक नजर डालते हैं बीएसएनएल के इस सस्ते 329 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान पर और देखते हैं कि इसमें क्या-क्या बेनेफिट्स मिलते हैं।
BSNL का 329 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान
बीएसएनएल का 329 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान 20Mbps की इंटरनेट स्पीड और 1000GB तक के डेटा के साथ आता है। वहीं, FUP (फेयर-यूज-पॉलिसी) के अनुसार जब डेटा की खपत पूरी हो जाएगी तो यूजर्स 2 Mbps की स्पीड के साथ इन्टरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। यूजर्स को पहले महीने के बिल पर 500 रुपये तक के 90% डिस्काउंट के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलती है।
BSNL के ये ब्रॉडबैंड प्लान्स भी हैं बढ़िया
बीएसएनएल अपने यूजर्स को कई और ब्रॉडबैंड प्लान भी पेश करता है। इसमें अगला पला 399 रुपये में आता है। हालांकि यह प्लान भी चुनिंदा जगहों पर 28 जुलाई तक ही उपलब्ध है। यह प्लान 1000GB FUP डेटा के साथ 30Mbps की गति प्रदान करता है, और बाकी बेनेफिट्स 329 रुपए के प्लान के समान ही है।

इसी तरह BSNL अपने यूजर्स को एक और एंट्री-लेवल ब्रॉडबैंड प्लान पेश करता है जिसकी कीमत 449 रुपये है। यह प्लान यूजर्स को 3300GB या 3.3TB प्रति माह FUP डेटा के साथ 30 Mbps की स्पीड प्रदान करता है। इस प्लान के साथ वॉयस कॉलिंग बेनिफिट भी मिलता है। जबकि बीएसएनएल इस प्लान के साथ पहले महीने के बिल पर 500 रुपये तक का 90% डिस्काउंट भी दे रहा है।
यदि आप टेलीकॉम से जुड़ी या BSNL से जुड़ी और खबरें पढ़ना चाहते है, तो Gizbot हिन्दी आप पढ़ सकते हैं और यहाँ क्लिक करके आप लेटेस्ट खबरों पर पढ़ सकते हैं।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







