Home
News

बीएसएनएल की धमाकेदार स्‍कीम

बीएसएनएल के इस नई योजना के तहत यूजर्स मात्र 149 रूपए का रिचार्ज करवाकर फ्री वॉयस कॉल का आनंद उठा सकते हैं।

By Aditi

रिलायंस जियो ने ऐसी सुविधाएं दी हैं कि बाकी की टेलीकॉम कम्‍पनियों को अपने कस्‍टमर बनाएं रखने के लिए बहुत सारे लुभावने ऑफर देने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बीएसएनएल भी इस चपेट में आ चुका है और यूजर्स को नए ऑफर देकर रिझाने के प्रयास में है।

बीएसएनएल की धमाकेदार स्‍कीम

लेकिन ये यूजर्स के लिए काफी अच्‍छी बात है क्‍योंकि इस कम्‍पनी के यूजर्स फिक्‍स हैं और वो जल्‍दी मूव नहीं करते हैं ऐसे में उन्‍हें ये ऑफर काफी पसंद आएगा और वो जियो को यूज करने का विचार भी त्‍याग देंगे। बीएसएनएल की इस स्‍कीम को काफी फायदेमंद बताया जा रहा है। आइए जानते हैं क्‍या है इसमें खा़स -

149 रूपए प्रति माह

149 रूपए प्रति माह

इस स्‍कीम के तहत 149 रूपए का रिचार्ज करवाने के बाद, यूजर्स को पूरे महीने फ्री वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी । साथ ही 300 एमबी का डेटा भी मिलेगा। यह प्‍लान, 1 जनवरी 2017 से लागू होगा।

अनलिमिटेड वॉयस कॉल

अनलिमिटेड वॉयस कॉल

इस 149 रूपए के रिचार्ज को करवाने के बाद, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। वो लोकल या एसटीडी पर आसानी से कभी भी कॉल कर सकते हैं और इसके लिए उन्‍हें भुगतान नहीं करना होगा।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

300 एमबी डेटा भी मिलेगा

300 एमबी डेटा भी मिलेगा

फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा, इस पैक में 300 एमबी का डेटा भी फ्री मिलेगा। जो कि थोड़ा कम है लेकिन अगर आप वाई-फाई यूज़ करते हैं तो ये काफी कारगर होगा क्‍योंकि 300 एमबी में आप अपना काम आसानी से चला सकते हैं।

पूरे महीने के लिए

पूरे महीने के लिए

कई बार ऐसा होता है कि आप रिचार्ज करवाते हैं और वो सिर्फ 28 दिनों के लिए ही वैध होता है। इस पैक में ऐसा नहीं है। आपको पूरे महीने यह सुविधा मिलेगी और इसमें कोई दिक्‍कत नहीं आएगी।

लो-वैल्‍यू पैक

लो-वैल्‍यू पैक

यह एक लो वैल्‍यू पैक है जो कि अन्‍य कम्‍पनियों के मुकाबले कहीं ज्‍यादा सस्‍ता है। बाकी की कम्‍पनियां फ्री वॉयस कॉल पैक को इससे ज्‍यादा कीमत पर सिर्फ 28 दिनों के लिए यूजर्स को उपलब्‍ध करवा रही हैं।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL offers unlimited voice calls to any network across India and 300MB data with its Rs. 149 plan to take over Reliance Jio. In one way, this plan is better than the Reliance Jio Rs. 149 plan. Take a look!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X