BSNl का नया 96 रुपए का प्लान, जानिए इसे खरीदने पर फायदा होगा या नुकसान...!
BSNL अपने नए नए प्लान्स से ग्राहको को इम्प्रेस करता रहता है। कंपनी के प्लान काफी किफायती और फायदेमंद होते हैं। कुछ समय पहले कंपनी ने अपने ग्राहको के लिए 96 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया था। हालांकि यह प्लान कुछ समय के लिए ही सुविधा में लाया गया था।

कंपनी ने इस प्लान को अपडेट कर एक बार फिर कंपनी इस प्लान को अपने ग्राहको के लिए लेकर आई है। इस बार कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी को कम कर दिया है। बता दें, कंपनी ने इस बार इस प्लान को वसंतम गोल्ड प्लान या PV96 का नाम दिया है।
क्या है इस प्लान की खासियत?
शुरूआत में BSNL ने अपने इस प्लान में 180 दिनों की वैलिडिटी दी थी। हालांकि वैलिडिटी को घटा कर 90 दिनों की वैधता वाला कर दिया है। प्लान में यूजर्स को कॉलिंग के लिए रोज 250 मिनट्स दिए जाते हैं। इसी के साथ कॉलिंग के अलावा 21 दिनों तक रोज 100 SMS भी पेश किए जा रहे हैं।
अगर आप इस प्लान में डेटा का फायदा ढूंढ रहे हैं तो आपको निराशा होगी क्योंकि यह प्रीपेड प्लान बिना किसी डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। कंपनी ने अपने इस प्लान को पिछले साल पेश किया गया था। उसके बाद एक बार फिर इस प्लान को अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।
BSNL ने किए नए प्लान लॉन्च
कंपनी काफी समय से अपने नए नए प्लान्स को पेश कर रही है। 96 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के अलावा भी कंपनी ने काफी अन्य प्लान को लॉन्च किया है, जिसमें 299 रुपये और 491 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान मौजूद है। 299 रुपये वाले प्लान में ग्राहको को 50GB तक 20Mbps की स्पीड दी जा रही है। वहीं, 491 रुपये वाला प्लान 20Mbps की स्पीड के साथ आता है।
बीएसएनएल कंपनी की स्थिति को सुधराने के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने कई घोषणाएं की हैं। इस वक्त भारत में टेलिकॉम कंपनियों के बीच काफी कड़ा कंप्टीशन चल रहा है। ऐसे में सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए इन प्राइवेट कंपनियों के सामने टिकना एक कड़ी चुनौती बन गया था। हालांकि बीएसएनएल कंपनी ने फिर भी हार नहीं मानी और सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए अपने यूज़र्स के लिए भी काम करती रही।
भारत सरकार ने इन दोनों कंपनियों की स्थिति को सुधारने के लिए 69,000 रुपए का पैकेज जारी किया है, जिसमें एमटीएनएल कंपनी का विलय बीएसएनएल में किया जाएगा, पुरानी संपत्तियों की बिक्री या पट्टे पर देने की प्रकिया को किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारियों को वीआरएस यानि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की पेशकश भी जाएगी।
पुनरुद्धार पैकेज की बात करें तो इसमें 15,000 करोड़ रुपए बकाया कर्ज को खत्म करना, 20,140 करोड़ 4जी स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए, 29,928 करोड़ रुपए कर्मचारियों की सेवानिवृति और वीआरएस के लिए और 3,674 करोड़ रुपए जीएसटी के तौर पर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








