BSNL का नया ऑफर, 8 रु और 15 रु में मिलेंगे ये फायदे
बीएसएनएल ने अपना अब तक सबसे आकर्षक टैरिफ प्लान पेश कर दिया है। यह न केवल शानदार ऑफर के साथ आता है बल्कि इसकी कीमत भी बेहद कम है। बीएसएनएल के नए ऑफर का लाभ यूज़र्स 8 रुपए और 15 रुपए में ले सकते हैं। इस नए ऑफर में कंपनी सस्ती कॉलिंग पेश कर रही है, यह कंपनी का नया 'रेट कटर' है।

BSNL ने यह नया ऑफर खास अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए पेश किया है। बता दें इन दिनों सभी टेलिकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड यूज़र्स को खुश करने में लगी हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल और अन्य कई टेलिकॉम कंपनियां कई नए प्लान लेकर आ रही हैं। हाल ही में एयरटेल ने भी नए प्लान लॉन्च किए थे।
बीएसएनएल बोर्ड के इस डायरेक्टर आर.के. मित्तल का कहना है कि, 'इस पैक में कोई यूज़र्स को अधिक मासिक चार्ज देने की जरुरत नहीं है'। यह नया प्लान जियो, एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया सेलुलर की टक्कर में लेटेस्ट है और काफी मजबूत भी।

ये हैं ऑफर के फायदे
BSNL rs. 8 pack
बीएसएनएल के 8 रुपए के पैक की वैलिडिटी 30 दिन की है और यह कॉल रेट कम करने का टैरिफ है। इससे यूज़र्स बीएसएनएल से बीएसएनएल में 15 पैसे/मिनट की दर से कॉलिंग कर सकते हैं। साथ ही अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग 35 पैसे/मिनट होगी।
BSNL rs. 15 pack
इसी के साथ एक अन्य पैक 15 रुपए का है। इस ऑफर में यूज़र को सामान टैरिफ मिलता है जो कि 8 रुपए के पैक में है। इस ऑफर में वैलिडिटी 30 दिनों से बढ़कर 90 दिनों की हो जाती है। यानी कि केवल 15 रुपए में 90 दिनों का लाभ।


Click it and Unblock the Notifications







