रक्षाबंधन पर BSNL का राखी ऑफर, जिसमें सबकुछ मिलेगा अनलिमिटेड
इस वक्त देशभर में रक्षाबंधन का माहौल है क्योंकि कल यानि रविवार को पूरे देश में राखी का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस मौके पर टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर की पेशकश की है। कंपनी ने इस ऑफर का नाम भी राखी ऑफर रखा है। आपको बता दें कि कंपनी का यह बीएसएनएल राखी ऑफर सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए है।

BSNL का राखी ऑफर
BSNL के इस राखी ऑफर की कीमत 399 रुपए है। इस ऑफर के तहत 399 रुपए में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और इंटरनेट डेटा मिलेगा। वहीं इस प्लान की वैलिडिटी यानि वैधता 74 दिनों की होगी। आपको बता दें कि भारत के टेलिकॉम सेक्टर में इस वक्त काफी कंप्टीशन चल रहा है। इस कंप्टीशन में जियो, एयरटेल और वोडाफोन कंपनी काफी तेजी से दौड़ रही है। बीएसएनएल कंपनी इस दौड़ में कहीं ना कहीं थोड़ा पीछे छूट गई थी लेकिन अब कंपनी वापसी कर रही है।
सभी कंपनी को टक्कर देगा प्लान
बीएसएनएल ने पिछले कुछ महीनों में एक के बाद एक कई ऑफर्स अपने यूजर्स के लिए पेश किए हैं। जिसके बाद उनके पुराने यूजर्स तो उनके पास वापस आ ही रहे हैं बल्कि नए यूजर्स भी साथ में जुड़ रहे हैं। ऐसे में बीएसएनएल का ये राखी ऑफर उनकी कंपनी के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस ऑफर की वजह से बाकी टेलिकॉम कंपनी जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन को भी बीएसएनएल कंपनी टक्कर देगी।
रक्षाबंधन के दिन से शुरू होगा प्लान
बीएसएनएल का यह राखी ऑफर 26 अगस्त यानि रक्षाबंधन वाले दिन से शुरू होगा। हालांकि यह प्लान कब तक उपलब्ध रहेगा इस बात की जानकारी अभी तक नहीं है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 399 रुपए में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड एसएमएस की सुविधा तो मिलेगी ही। इसके साथ-साथ प्रीपेड यूजर्स पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन का भी मजा बिल्कुल मुफ्त में उठा पाएंगे। पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन यानि पीआरबीटी की वजह से अपने अपने नंबर पर अपने पसंद का गाना भी लगवा सकेंगे, जिसके लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
रक्षाबंधन को खास बनाने का मकसद: BSNL
इसके अलावा आपको बता दें कि बीएसएनएल का राखी ऑफर रोमिंग में भी काम करेगा। इस प्लान को लॉन्च करने के मौके पर कंपनी के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन भाईयों और बहनों के बीच प्यार और स्नेह का त्योहार है। इस मौके को बेहद खास बनाने के लिए बीएसएनएल ने STV399 प्लान को लॉन्च कर रही है। इस प्लान में सभी सुविधा अनलिमिटेड मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications