अब BSNL के सब्सक्राइबर्स को भी मिलेगा 5G कनेक्टिविटी का लाभ

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के सब्सक्राइबर्स को अगले साल से 5G की सेवाओं का लाभ मिलने वाला है। उन्हें 4G की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा था मगर अब 5G के साथ ऐसा नहीं है। 2023 में इसे यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया जायेगा।
कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (CII) के इवेंट के दौरान यूनियन टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने यह घोषणा की कि BSNL की 4G टेक्नोलॉजी को 5G में अपग्रेड करने के लिए 5 से 7 महीने लगेंगे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि देशभर के 1.35 लाख टेलीकॉम टावर्स में 5G सर्विस को रोलआउट किया जाएगा। साथ ही टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि BSNL की 5G सर्विस दूर-दराज क्षेत्रों तक इसका लाभ प्रदान करेगी।
स्पेक्ट्रम एलोकेशन डबल करने की मांग
BSNL ने सरकार से 5G फ्रीक्वेंसी बैंड ऑक्शन में अपना स्पेक्ट्रम एलोकेशन डबल करने की मांग की है। सरकार ने BSNL द्वारा 5G सेवाएं प्रदान करने के लिए सभी सर्किल में 600MHz बैंड में 10MHz, 3300MHz बैंड में 40MHz और 26MHz बैंड में 400MHz का पेयर्ड स्पेक्ट्रम रिज़र्व करने के लिए कहा है।
साथ ही स्टेट टेलीकॉम मिनिस्टर देवुसिंह चौहान ने कहा कि BSNL ने 600MHz के बजाय 700MHz बैंड में 10MHz पेयर्ड स्पेक्ट्रम और 3300MHz बैंड में 26MHz बैंड को रिज़र्व करने की मांग की है। आपको बता दें की अब तक केवल Reliance Jio ने 10MHz की पैन इंडिया फ्रीक्वेंसी को 39000 करोड़ रूपये में खरीदा है।
BSNL ने TCS से की मांग
वहीं भारत संचार निगम लिमिटेड ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) को 5G टेस्टिंग के लिए इक्विपमेंट ऑफर करने को कहा है। जिससे BSNL अपनी 5G सर्विस का ट्रायल शुरू कर सकती है।
5G कनेक्टिविटी की बात करें तो Reliance और Airtel ने इसका तेजी से प्रसार करना शुरू कर दिया है। 5G की सर्विस को भारत में 1 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था, जिसके बाद से अब तक इन टेलीकॉम कंपनियों ने 5G coverage 50 शहरों और कस्बों में एक्सपैंड कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








