Home
News

BSNL 4G: कंपनी ने इंस्टॉल किए 1,000 4G टावर, अगले महीने लॉन्च करेगा 4G सर्विस

BSNL 4G: अगर आप भी BSNL 4G का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अगले महीने कंपनी यानी कि, BSNL की 4G सर्विस लॉन्च होगी। जिसके पहले ही कंपनी अपने 4जी टावर को युद्ध स्तर पर इंस्टॉल करा रही है।

BSNL इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट पोस्ट के जरिए बताया कि, एक हफ्ते के अंदर देश के कई हिस्सों में 1,000 4जी टावर इंस्टॉल किए गए हैं।

BSNL ने इंस्टॉल किए 1,000 4G टावर, अगले महीने लॉन्च करेगा 4G सर्विस

BSNL देशभर में लगभग 1.12 लाख टावर इंस्टॉल करवाएगा- बता दें, 4G सर्विस के लिए BSNL ने TCS, Tejas नेटवर्क और सरकारी ITI से हाथ मिलाया है। BSNL ने अभी हाल ही में यह कंफर्म किया था कि, 4G और 5G नेटवर्क के लिए कंपनी देश में तकरीबन 1.12 लाख टावर इंस्टॉल करवाएगी।

वर्तमान में BSNL ने 12,000 4जी टावर इंस्टॉल किए हैं, जिनमें 6,000 टावर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में एक्टिव हैं।

BSNL ने इंस्टॉल किए 1,000 4G टावर, अगले महीने लॉन्च करेगा 4G सर्विस

यहां BSNL की 4जी सर्विस लॉन्च- इस महीने की शुरुआत में ही BSNL 4G को तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर जिले में लॉन्च किया गया है। BSNL 4G की लॉन्चिंग का लाभ थिरुवेल्लावॉयल, नोचिली, पल्लीपेट, पोन्नेरी और कोलाथुर जैसे इलाकों को मिलेगा। BSNL के अधिकारियों की मानें तो इसके बाद तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी 4G रोलआउट किया जाएगा।

फ्री में मिल रहा 4जी सिम कार्ड- कंपनी ग्राहकों को नई लॉन्चिंग के बाद फ्री सिम कार्ड दे रही है। नए ग्राहकों को फ्री में सिम कार्ड और मौजूदा ग्राहकों के लिए 4जी सिम में मुफ्त अपग्रेड की फैसलिटी मिल रही है। हालांकि, यह ऑफर तीन महीने के लिए ही है।

दरअसल कंपनी का लक्ष्य अपने यूजर्स की संख्या को बढ़ाना है। गौरतलब है कि, हाल ही में Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea ने एपने प्लान्स की कीमतें बढ़ाई हैं।

इन प्राइस हाइक के बाद BSNL तेजी से अपने यूजर्स बेस को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। कंपनी अपने यूजर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए सस्ते और किफायती प्लान्स भी लॉन्च कर रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL will launch 4G service next month installed 1,000 4G towers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X