BSNL का दो नया पोस्टपेड प्लान, 1 दिसंबर को होगा लॉन्च
टेलिकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच अब भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी अपने टैरिफ में बदलाव का ऐलान किया है। दरअसल, कंपनी अपने कॉम्पिटिटर्स को मुकाबला देने के लिए दो नए पोस्टपेड प्लान्स लॉन्च करने जा रही है। ये प्लान्स 798 और 999 रुपए की कीमत के साथ पेश किए जाएंगे। जिनमें यूज़र्स को टॉकटाइम के साथ साथ अन्य बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के मौजूदा 199 रुपए के पोस्टपेड प्लान में अब एक्स्ट्रा बेनिफिट्स जैसे डेटा रोलओवर आदि पर शामिल होने वाले हैं। जैसे ही नए प्लान रोलआउट होंगे कंपनी अपने पोस्टपेड पोर्टफोलियो से 99 रुपये, 225 रुपये, 325 रुपये, 799 रुपये और 1,125 रुपये के प्लान हटा देगी। यह नए पोस्टपेड प्लान 1 दिसंबर से लॉन्च हो सकते हैं।
798 रुपए प्लान- बेनिफिट्स
इस पोस्टपेड प्लान में यूज़र्स को 50 जीबी तक का मासिक डेटा 150 जीबी तक के रोलओवर सुविधा के साथ प्राप्त होगा। इसके अलावा हररोज़ 100 फ्री एसएमएस और दो फैमिली एड-ऑन कनेक्शन का भी बेनिफिट मिलेगा। रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है कि एड-ऑन कनेक्शन में भी वही बेनेफिट्स प्राप्त होंगे, जो कि प्राइमरी कनेक्शन को प्राप्त हो रहे हैं।
999 रुपए प्लान- बेनिफिट्स
वहीं, 999 रुपए के पोस्टपेड प्लान में 75 जीबी मासिक डेटा दिया जाएगा, जिसके साथ 225 जीबी रोलओवर सुविधा प्राप्त होगी। इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल बेनेफिट्स के साथ लोकल और एसटीडी नेटवर्क (प्रतिदिन 250 मिनट्स FUP) प्राप्त होगा। इसके अलावा हररोज़ 100 फ्री एसएमएस और तीन फैमिली एड-ऑन कनेक्शन का भी बेनिफिट मिलेगा।
मौजूदा प्लान में बदलाव
बीएसएनएल ने अपने मौजूदा प्लान 199 रुपए के पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया है। अब इसमें 25 जीबी मासिक डेटा, 75 जीबी डेटा रोलओवर सुविधा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड ऑन-नेट वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ ऑफ-नेट 300 मिनिट्स प्रदान किए गए हैं। बदलाव वाले प्लान के साथ साथ दोनों नए प्लान्स को 1 दिसंबर से सभी सर्कल में पेश किया जाएगा। जैसे ही नए प्लान को लाइव किया जाएगा, वैसे ही पुराने 99 रुपये, 225 रुपये, 325 रुपये, 799 रुपये और 1,125 रुपये के प्लान को हटा दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








