Home
News

BSNL का बेस्ट वर्क फ्रॉम होम प्लान, कभी खत्म नहीं होगा इंटरनेट डेटा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) सबसे किफायती प्लान लॉन्च करने के लिए जानी जाती है। कोई भी प्राइवेट इतने अफोर्डेबल प्लान पेश नहीं करती है। खासतौर पर बीएसएनएल के डेटा प्लान्स की कोई टक्कर नहीं है। अब BSNL ने अपना एक नया Work from Home प्री-पेड प्लान पेश किया है। प्लान के तहत यूज़र्स को 70 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है। चलिए आपको इस पॉकेट फ्रेंडली प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।

BSNL का बेस्ट वर्क फ्रॉम होम प्लान, कभी खत्म नहीं होगा इंटरनेट डेटा

बीएसएनएल का वर्क फ्रॉम होम प्लान

बीएसएनएल के इस प्लान को खासतौर पर वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत को 251 रुपए रखा गया है। बता दें कि इस प्लान में यूज़र्स को सिर्फ डेटा की सुविधा दी जाएगी। इसमें आपको कुल 70 जीबी डाटा मिल रहा है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में आपको कॉलिंग या एसएमएस जैसे कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

151 रुपये के प्लान में 40 जीबी डाटा

इसके अलावा कंपनी का एक प्लान और भी है जिसकी कीमत 151 रुपए है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 28 दिन की वैधता के साथ 40 जीबी डेटा मिलता है। 251 रुपए की कीमत वाले प्लान की तरह ही ये भी सिर्फ एक डेटा प्लान है। इस महीने की शुरुआत में ही BSNL ने एसटीवी के साथ ZING म्यूजिक एप का फ्री सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया है।

जियो के तीन वर्क फ्रॉम होम प्लान्स

251 और 151 के साथ कंपनी के पास 201 रुपए की कीमत वाला भी डेटा प्लान है। जिसमें 50 जीबी डेटा की सुविधा मिलती है। ऐसे में यदि आप जियो और BSNL के 251 रुपये वाले प्लान की तुलना करते हैं तो आपको पता चलेगा कि आपको 20 जीबी अतिरिक्त डाटा मिल रहा है, हालांकि जियो के पास 4जी है, जबकि बीएसएनएल के पास 3जी नेटवर्क है।

 
Best Mobiles in India

English summary
There is no collision of data plans of BSNL. Now BSNL has introduced a new Work from Home pre-paid plan. 70 GB of high-speed data is being offered to users under the plan. Let us tell you in detail about this pocket-friendly plan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X