अब इंटरनेट से भी कर सकेंगे वीडियो और ऑडियो कॉल

आने वाले दिनें में जल्द आपको बीएसएनएल की नई सेवा का लाभ मिल सकता है। इस सेवा के जरिए आप कहीं भी इंटरनेट के माध्यम से ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। इसके लिए बीएसएनएल ने पंजाब में 150 करोड़ रूपए का निवेश्ा भी किया है जिसके तहत फाइबर टू होम (FTTH) कनेक्शन लोगों को प्रोवाइड कराएंगे जाएंगे।
अभी तक करीब 100 कनेक्शनों की ब्रिकी भी हो चुकी है। बीएसएनएल इस सेवा को साई इंफोसिस इंडिया लि के साथ मिल कर पहली वीओआईपी सर्विस शुरू करेगा। कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएनएल उपभोक्ता देश में वीओआईपी के जरिए 40 पैसे प्रति मिनट ऑडियो कॉल और दो रुपए प्रति मिनट की दर से वीडियो कॉल कर सकते हैं।
इसके अलावा वीडियो टेलीफोन को प्रोजेक्टर और एलसीडी टीवी के जरिये जोड़कर एक से अधिक लोग बातचीत कर सकते हैं। बीएसएनएल के अनुसार चालू वित्त वर्ष में करीब 10 लाख ग्राहक जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है । इस सेवा के तहत ग्राहक भारत से बाहर किसी भी लैंडलाइन, मोबाइल या आईपी फोन पर ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं। लेकिन भारत में केवल आईपी से आईपी पर ही कॉल किया जा सकेगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications