Budget 2019: स्मार्टफोन पर देखें बजट 2019 की सभी लाइव अपडेट
आज भारत की नई मोदी सरकार की नई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना पहला बजट पेश कर रही है। अगर आप इस बजट को देखना या जानना चाहते हैं और किसी कारण वश घर में बैठकर टीवी पर नहीं देख पा रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि आप कैसे कहीं से भी घर बैठे इस बजट को लाइव देख सकते हैं और इसकी अपडेट पा सकते हैं।

OneIndia Hindi
आप अपने स्मार्टफोन पर यूट्यूब पर OneIndia Hindi पर जाएं। वनइंडिया इंडिया के यूट्यूब चैनल पर भारत सरकार के नए पूर्ण बजट को लाइव दिखाया जा रहा है। आप वहां जाकर सीधा इस बजट को देख सकते हैं। हमारी वित्त मंत्री निर्मणा सीतारमण अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश कर रही है।
Rajya Sabha TV
आप यूट्यूब पर जाकर Rajya Sabha TV के यूट्यूब चैनल पर भी इस बजट को देख सकते हैं। निर्मणा सीतारमण अंग्रेजी भाषा में बजट पेश कर रही है लेकिन आप इस बजट की सभी हाइलाइट्स को हिंदी में स्लग के साथ पढ़कर समझ सकते हैं।
Airtel TV
अगर आप एयरटेल सब्सक्राइबर्स हैं तो एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास व्यवस्था की है। अपने फोन के एयरटेल टीवी पर जाएंगे वहां आपको सबसे ऊपर बजट 2019 का लाइव सेशन दिखाई देगा। आप उसे क्लिक करके सीधा बजट का प्रसारण देख पाएंगे।
Jio TV
अगर आप जियो कंपनी के यूज़र्स हैं तो आप जियो ने अपने प्लेटफॉर्म JioTV पर बजट को प्रसारित करने और बजट की अपडेट देने की व्यवस्था की है। आप वहां जाकर भी इस बजट को लाइव देख सकते हैं और इसके अपडेट पा सकते हैं।
इस तरह के और भी कई तरीके हैं। इस बजट के खत्म होने के बाद हम आपके लिए एक स्टोरी लेकर आएंगे जिसमें हम बताएंगे कि हमारे नए वित्त मंत्री ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्या कुछ नया पेश किया है। टेक्नोलॉजी वाली दुनिया को नए वित्त मंत्री के इस बजट से क्या फायदा होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








