बजट 2021 हुआ शुरू, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग और Union Budget ऐप से करें डाउनलोड
आजकल हर चीज में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके उसे डिजिटल बनाया जा रहा है। इस वजह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर टेक्नोलॉजी की ख़बरें भी बढ़ती जा रही है। डिजिटल टेक्नोलॉजी के बढ़ते जा रहे इस क्रेज का ही शायद असर है जो भारत के इतिहास में पहली बार देश का बजट डिजिटल माध्यम से पेश किया जा रहा है।

पहली बार डिजिटली पेश होगा यूनियन बजट
आज भारत का बजट भारतीय की वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण पेश करने जा रही है। ऐसा पहली बार होगा जब देश का बजट डिजिटली पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि अभी तक कभी ऐसा नहीं हुआ था। अभी तक हमेशा हार्ड कॉपी या पेपर पर छपे गए दस्तावेजों के साथ देश का बजट पेश किया जाता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है।
बजट के लिए पहली बार लॉन्च हुआ ऐप
इतना ही नहीं, भारत सरकार ने इस बार का बजट हरेक नागिकों तक पहुंचाने के लिए एक सरकारी ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम Union Budget है। इस ऐप को अगर आप अभी खोलेंगे तो आपको वहां कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि बजट की प्रक्रिया 11 बजे से शुरू हो चुकी है लेकिन अपडेट होने में कुछ वक्त लग सकता है। बजट पेश होने के बाद, इस ऐप में आपको बजट की पूरी कहानी पता चल जाएगी।
कैसे देखें बजट की लाइव स्ट्रीमिंग
आप इस बजट को Union Budget ऐप से अपने फोन या पीसी में डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस ऐप में भारतीय बजट दो भाषाओं में उपलब्ध होगा, पहला अंग्रेजी और दूसरा हिंदी। इस ऐप को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आपको एंड्रॉयड फोन Android v5 और आईफोन iOS v10 या उससे ऊपर वाले वर्ज़न का होना चाहिए। आपको बता दें कि केंद्रीय बजट 2021 अब 11 बजे से शुरू हो चुका है। आप इस बजट को लोकसभा चैनल के यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। आप इस बजट की लाइव स्ट्रीमिंग तमाम न्यूज़ टीवी चैनल्स के साथ-साथ कई चैनल्स के और अन्य यूट्यूब चैनल्स पर भी देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








