Budget 2025 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बड़ी सौगात, AI सेंटर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान
Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लगातार आठवीं बार आम बजट पेश किया है, जो मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट था। इस बार बजट में उन्होंने विभिन्न सेक्टर्स के लिए कई खास ऐलान किए हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए भी खास कदम उठाए गए हैं। वित्त मंत्री ने AI को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं का एलान किया , जो देश को वैश्विक टेक्नोलॉजी नेतृत्व की दिशा में और मजबूत बनाएगा।
बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा एलान करते हुए, कहा कि भारत में स्किल डेवलपमेंट के लिए पांच नेशनल एक्सीलेंस सेंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI ) शिक्षा को बढ़ाना देने के लिए AI सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। जिनके लिए सरकार ने 500 करोड़ का बजट आवंटित किया है। यह कदम देश में तकनीकी कौशल को मजबूत करने और AI के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

बजट 2025 को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है 2023 में कृषि, स्वास्थ्य और टिकाऊ शहरों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तीन एक्सीलेंस केंद्रों की घोषणा की गई थी। अब AI शिक्षा क्षेत्र में भी एक नया एक्सीलेंस केंद्र 500 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जाएगा, जो टेक्नोलॉजी शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Budget 2025 पेश करते हुए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस समग्र विकास पर है। उन्होंने IIT और मेडिकल कॉलेजों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा, यह बताते हुए कि पिछले 10 वर्षों में IIT की क्षमता में 100% की वृद्धि हुई है। यह कदम उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक अवसरों और गुणवत्ता सुधार के लिए खास होगा।


Click it and Unblock the Notifications







