Budget में करोड़ों ग्राहकों को मिली सौगात, स्मार्टफोन LED और LCD TV होंगे सस्ते
अगर आप स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 (Budget 2025) में बड़ा ऐलान किया है कि अब स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी की कीमतें घटने वाली हैं। इसके साथ ही भारत में बने सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते हो जाएंगे, जिससे आपको इन प्रोडक्ट्स को पहले से कहीं कम कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा।
मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट पेश होते ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। बजट की घोषणा के बाद टेक इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। अगर आप स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी या फिर होम एप्लायंसेस खरीदने की सोच रहे थे, तो अब आपके पास इन्हें सस्ते दामों पर खरीदने का बेहतरीन मौका है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मोबाइल फोन पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है, जिससे मोबाइल फोन्स की कीमतों में गिरावट आएगी। इसका सीधा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो भारत में मैन्युफैक्चर होने वाले स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे थे। अब स्मार्टफोन खरीदने के लिए आपको कम खर्च करना पड़ेगा, और यह बजट आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है।
सरकार ने बजट 2025 में बैटरी मैन्युफैक्चरिंग को लेकर बड़ा कदम उठाया है। लिथियम आयन बैटरी मैन्युफैक्चर्स को बड़ी राहत देते हुए, वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग के लिए 28 एडिशनल कैपिटल गुड्स और EC बैटरी मैन्युफैक्चरिंग के लिए 35 एडिशनल कैपिटल गुड्स का प्रस्ताव रखा है। इस कदम से बैटरी उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन व स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग में और गति आएगी।
बजट 2025 में एक और बड़ी घोषणा हुई है। सरकार ने LED और LCD डिस्प्ले वाली स्मार्टफोन टीवी पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करने का प्रस्ताव पेश किया है, जिससे ग्राहकों को सस्ते दामों में स्मार्ट टीवी मिल सकेंगे। इसके अलावा वित्त मंत्री ने सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को इंटरनेट से जोड़ने का भी प्रस्ताव रखा है, जिससे इन संस्थानों में तकनीकी सुविधाएं बेहतर होंगी और सेवाएं ज्यादा प्रभावी बनेंगी।


Click it and Unblock the Notifications