Budget 2026: गेमिंग और क्रिएटिव सेक्टर को बूस्ट, AVGC से 2030 तक बनेंगी 20 लाख नौकरियां
बजट 2026 ने साफ संकेत दे दिया है कि भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी कंज़्यूमर नहीं, बल्कि क्रिएटिव पावरहाउस बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026-27 पेश करते हुए कहा कि गेमिंग, एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स और कॉमिक्स जैसे क्रिएटिव सेक्टर आने वाले वर्षों में रोजगार और सेवाओं का बड़ा स्रोत बन सकते हैं।
इसी सोच के साथ सरकार ने Orange Economy को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा रोडमैप पेश किया है। आइए इसके बारे में जानते है।

क्या है Orange Economy और क्यों है यह खास?
Orange Economy उन गतिविधियों पर आधारित है जो रचनात्मकता, विचारों, संस्कृति और बौद्धिक संपदा से जुड़ी होती हैं। इसमें एनीमेशन, फिल्म, गेमिंग, डिजिटल कंटेंट, म्यूजिक, डिजाइन और मीडिया जैसे सेक्टर शामिल हैं।
इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 के मुताबिक, ये सेक्टर आने वाले समय में रोजगार, टूरिज्म और अर्बन सर्विसेज़ का बड़ा इंजन बन सकते हैं।
AVGC सेक्टर पर सरकार का बड़ा फोकस
बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत का AVGC (Animation, Visual Effects, Gaming और Comics) सेक्टर तेज़ी से बढ़ रहा है और 2030 तक करीब 20 लाख प्रोफेशनल्स की ज़रूरत पड़ेगी। इस मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने एक अहम प्रस्ताव रखा है।
सरकार Indian Institute of Creative Technologies (IICT), मुंबई के सहयोग से देशभर के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों में और 500 कॉलेजों में AVGC Content Creator Labs स्थापित करेगी। इन लैब्स में छात्रों को गेमिंग, एनीमेशन, VFX और डिजिटल स्टोरीटेलिंग जैसे स्किल्स सिखाए जाएंगे।
युवाओं के लिए क्या बदलेगा?
इस पहल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि क्रिएटिव टैलेंट अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा। छोटे शहरों और कस्बों के छात्र भी फायदा होगा।
- प्रोफेशनल टूल्स तक पहुंच पाएंगे
- इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स सीख सकेंगे
- फ्रीलांसिंग और ग्लोबल जॉब मार्केट में कदम रख सकेंगे
इससे भारत सिर्फ कंटेंट देखने वाला देश नहीं, बल्कि ग्लोबल कंटेंट क्रिएटर बन सकता है।
एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?
Counterpoint Research के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक के मुताबिक, Orange Economy पर फोकस भारत को हाई-वैल्यू क्रिएटिव प्रोड्यूसर में बदल सकता है। उनका कहना है कि स्कूल और कॉलेज लेवल पर AVGC लैब्स स्थापित करना एक विजनरी कदम है, जिससे जमीनी स्तर पर टैलेंट तैयार होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भले ही यह पहल सीधे तौर पर AR या XR पर केंद्रित न हो, लेकिन डिजिटल कंटेंट क्रिएशन स्किल्स आगे चलकर इमर्सिव टेक्नोलॉजी को भी मजबूती देंगी।
चुनौतियां भी कम नहीं
हालांकि रास्ता आसान नहीं है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसमें कई चुनौतियां सामने आएंगी।
- क्वालिटी ट्रेनर्स की कमी
- इंडस्ट्री और एजुकेशन के बीच गैप
- तेज़ी से बदलती टेक्नोलॉजी
जैसी चुनौतियों से निपटना जरूरी होगा। लेकिन सही पॉलिसी और इम्प्लीमेंटेशन के साथ भारत इस सेक्टर में लीडर बन सकता है।
बजट 2026 ने यह साफ कर दिया है कि भारत का भविष्य सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग या IT तक सीमित नहीं रहेगा। गेमिंग, एनीमेशन और क्रिएटिव इंडस्ट्री अब नई नौकरियों, स्टार्टअप्स और ग्लोबल पहचान का रास्ता खोल सकती हैं। अगर यह योजना ज़मीन पर सही तरीके से उतरी, तो Orange Economy भारत की अगली बड़ी सफलता की कहानी बन सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








