Home
News

Whatsapp पर आया बग, 7 मिनट बाद भी डिलीट हो रहे हैं मैसेज

By Neha
WhatsApp 'Delete for everyone' फीचर

वॉट्सएप ने हाल ही में अपने सभी यूजर्स के लिए डिलीट फोर ऑल फीचर पेश किया है। इस फीचर में यूजर्स अपने किसी भी मैसेज को 7 मिनट के अंदर सभी के लिए डिलीट कर सकते हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वॉट्सएप पर एक बग आ गया है। इस बग के जरिए यूजर्स मैसेज को 7 मिनट के बाद भी डिलीट फोर ऑल फीचर्स का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले कंपनी ने इस फीचर को एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए ऑफिशियली रोल आउट किया था।

Whatsapp पर आया बग, 7 मिनट बाद भी डिलीट हो रहे हैं मैसेज

सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप के 'Delete for Everyone' फीचर तो इस्तेमाल करने के लिए आपके पास सिर्फ 7 मिनट का समय होता है। इसके बाद आप कोई भी मैसेज को सभी यूजर्स के लिए डिलीट नहीं कर सकेंगे। इस फीचर की टेस्टिंग पिछले काफी समय से चल रही थी।

अब इसे डेस्कटॉप के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि इस फीचर में न सिर्फ मैसेज बल्कि तस्वीरें, वीडियो, GIFs, वॉयस मैसेज, कॉन्टेक्ट कार्ड्स, फाइल्स, लोकेशन पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

xda-developers ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में बताया कि व्हाट्सएप के इस फीचर में कुछ यूजर्स ने बग नोट किया है। इस बग में देखा गया कि 7 मिनट बाद भी कुछ लोगों को 'Delete for Everyone' ऑप्शन नजर आ रहा था। ऐसा तब हो रहा है जब आप मैसेज भेजने के बाद फोन ऑन ही रखते हैं, यानी फोन की स्क्रीन ऑफ नहीं होती है।

फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बग को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल यूजर्स इस फीचर को काफी पसंद कर रहे हैं और यूजर्स का मानना है कि ये अब तक के बेस्ट वॉट्सएप फीचर्स में से एक है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bug found in whatsapp latest Delete For Everyone feature. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X