अमेजन सैमसंग कार्निवल में प्रॉडक्ट पर मिल रही है बंपर छूट !
छह से आठ जून तक चलने वाले अमेजन सैमसंग कार्निवल में सैमसंग के सभी प्रोडक्ट पर काफी डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कस्टमर्स को ईएमआई पर भी प्रोडक्ट खरीदने की सुविधा दे रही है।
अमेजन सैमसंग कार्निवल छह जून से शुरू हो चुका है। अमेजन के इस कार्निवल में सैमसंग के प्रॉडक्ट में काफी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 6 जून से 8 जून तक चलने वाली सैमसंग कार्निवल की इस रोमांचक डील में कस्टमर्स इस कार्निवल में सैमसंग के कई प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट लिया जा सकता है।

स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट-
अमेजन सैमसंग कार्निवल में स्मार्टफोन पर काफी छूट मिल रही है। हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy C7 Pro को 4,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है। मार्केट में इस फोन की कीमत करीब 29,990 रुपए है, लेकिन डिस्काउंट के बाद इस फोन को महज 25,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Galaxy On7 Pro, Galaxy On5 Pro और Galaxy On8 पर 750 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
टीवी पर डिस्काउंट-
अमेजन इंडिया में स्मार्टफोन के अलावा टीवी पर भी काफी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर में सैमसंग टीवी की कीमत करीब 35 प्रतिशत तक कम कर दी गई है। अगर आप नया टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप सैमसंग 80 cm (32-इंच) एचडी रेडी एलईडी टीवी [32J4003] को 17,990 रुपए, सैमसंग 59 cm (24-इंच) एचडी रेडी एलईडी टीवी [24K4100] को 11,499 रुपए, सैमसंग 108 cm (43-इंच) फुल एचडी एलईडी टीवी [43K5002] को 38,900 रुपए और सैमसंग 102 cm (40-इंच) अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी [40K5100] को 55,499 रुपए में अपने घर ला सकते हैं।
अन्य प्रॉडक्ट पर भी छूट-
सैमसंग कार्निवल में कस्टमर्स को टीवी, स्मार्टफोन और टीवी के अलावा रेफ्रिजरेटर, एसी, वाशिंग मशीन और माइक्रोवेव पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। सैमसंग के घरेलू उपकरणों 22 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








