OnePlus फोन पर भारी डिस्काउंट: 100W सुपरवूक चार्जिंग और पावरफुल प्रोसेसर से लैस; हाथ से न जाने दें धांसू डील
OnePlus Nord 4 5G: अगर आप नया मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। वनप्लस ने पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप मॉडल वनप्लस नॉर्ड 4 5G की कीमत में बड़ी कटौती की है। यह फोन अब पहले से कहीं ज्यादा अफोर्डेबल हो गया है, साथ ही कई शानदार ऑफर भी इस पर मिल रहे हैं।
जिससे मिड-रेंज फोन की प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है। वनप्लस नॉर्ड 4 5G को अमेजन से खरीदने का यह अच्छा मौका हो सकता है। इस फोन में स्पेसिफिकेशन भी तगड़े ऑफर किए गए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

OnePlus Nord 4 5G पर डिस्काउंट
वनप्लस नॉर्ड 4 5G (256GB स्टोरेज) की लॉन्च कीमत 32,999 रुपये थी, जो अभी अमेजन पर भी लिस्टेड है। लेकिन अमेजन इस फोन पर 12% की शानदार छूट दे रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर सिर्फ 28,998 रुपये हो गई है। इतना ही नहीं, कंपनी कुछ खास बैंक कार्ड्स पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है। इस ऑफर के साथ फोन की कीमत और कम होकर 25,999 रुपये हो जाती है।
अगर आप और ज्यादा बचत करना चाहते हैं, तो अमेजन का एक्सचेंज ऑफर भी फायदे का सौदा साबित हो सकता है। अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप 27,350 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
वनप्लस नॉर्ड 4 5G के फीचर्स

जुलाई 2024 में लॉन्च हुआ वनप्लस नॉर्ड 4 5G एक दमदार स्मार्टफोन है। यह IP65 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सेफ बनाती है। इस फोन में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ एक्सपीरियंस देता है। यह एंड्रॉइड 14 पर चलता है। इसे कई साल के एंड्रॉइड अपडेट मिले हुए हैं।
यह फोन स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर से लैस है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलते हैं। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50MP मेन सेंसर और 8MP सेकेंडरी सेंसर वाला डुअल कैमरा सिस्टम है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा, फोन में 5500mAh की दमदार बैटरी है, जो 100W सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह ऑफर सीमित समय के लिए हो सकता है। फोन की कीमत बाद में कम या ज्यादा हो सकती है। अमेजन के ऑफर में कभी भी बदलाव हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








