Samsung Galaxy S25, S24 और S23 पर बंपर डिस्काउंट, हजारों रुपये की बचत का मौका!
अगर आप दीवाली के मौके पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और डिस्काउंट में अच्छी-खासी बचत करना चाहते हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। सैमसंग के Galaxy S25, S24 और S23 पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
अगर अभी इनमें से किसी भी फोन की खरीदारी की जाए तो आपकी हजारों रुपये की सेविंग हो जाएगी। इन सभी फोन में स्पेसिफिकेशन भी तगड़े ऑफर किए जाते हैं। इन पर क्या डील ऑफर की जा रही है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल....

Samsung Galaxy S25 पर छूट
Amazon पर Samsung Galaxy S25 अब ₹62,895 में उपलब्ध है, जिसकी कीमत में करीब ₹18,000 की गिरावट आई है। ग्राहकों को सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर ₹1,000 की अतिरिक्त छूट और ₹47,000 तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। फोन को ₹3,049 की मंथली EMI पर भी खरीदा जा सकता है। यह डील सीमित समय के लिए उपलब्ध है।
Samsung Galaxy S24 पर ₹30,000 तक की बचत
Galaxy S24 अब ₹49,999 की कीमत पर बिक्री के लिए लिस्टेड है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस ₹79,999 था। यह पिछले 30 दिनों में इसका सबसे कम प्राइस है। बैंक ऑफर के तहत ₹1,000 की अतिरिक्त बचत भी की जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- 6.2-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले
- Exynos 2400 प्रोसेसर
- 50MP + 10MP + 12MP ट्रिपल कैमरा सेटअप
- 4,000mAh बैटरी विद फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Samsung Galaxy S23
Flipkart पर Galaxy S23 5G (128GB) ₹44,999 में उपलब्ध है। Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक और ₹32,000 तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसका 256GB वेरिएंट भी ऑफर में शामिल है।
कौन-सा फोन आपके लिए सही?
तीनों ही मॉडल्स पर दीवाली के मौके पर शानदार छूट दी जा रही है।
अगर आप लेटेस्ट फीचर्स के साथ फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहते हैं तो Galaxy S25 चुन सकते हैं। Galaxy S24 संतुलित परफॉर्मेंस और बजट का बेहतरीन विकल्प है, जबकि Galaxy S23 सबसे वैल्यू फॉर मनी डील साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








