Home
News

8000 रुपए से भी कम में खरीदें ये 46,000 रुपए का फोन

By Agrahi

फ्लिप्कार्ट अपने फेस्टिव धमाके के साथ वापस आ चुका है। दिवाली से ठीक पहले आयोजित हुई यह सेल कई आकर्षक ऑफर लेकर आई है। इसमें ग्राहकों के लिए डील्स हैं, ऑफर्स हैं, स्मार्टफोन पर डिस्काउंट भी हैं। बता दें कि यह फ्लिप्कार्ट की फेस्टिव सेल का दूसरा राउंड है, जो कि अमेज़न कि ग्रेट इंडियन सेल के दोबारा शुरू होने के ठीक बाद हुई है।

8000 रुपए से भी कम में खरीदें ये 46,000 रुपए का फोन

फ्लिप्कार्ट और अमेज़न फ़ोनों ही कई डील्स लेकर हाजिर हैं। इन ऑफर्स में ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स कई नए पुराने ऑफर लेकर आई हैं। वैसे तो इस तरह के ऑफर्स फेस्टिव सीजन के दौरान मिलते ही रहते हैं लेकिन कई ऐसे भी डील्स हैं जो इस भीड़ में एकदम अलग नज़र आते हैं।

ऐसी ही एक डील सैमसंग गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन पर दी गई है। यह स्मार्टफोन कंपनी ने एक साल पहले यानी कि 2016 मार्च में भारत में लॉन्च किया था। फोन की कीमत कंपनी ने 46,000 रुपए रखी गई थी, लेकिन अब इसे ग्राहक केवल 7,990 रुपए में खरीद सकते हैं।

फ्लिप्कार्ट अपने फेस्टिव धमाका डेज के दौरान कई ऑफर दे रहा है जिसमें से सैमसंग गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन पर करीब 32% का ऑफ है, जिसके बाद फोन कीमत 46,000 रुपए से घटकर 30,990 रुपए हो गई है। इसके बाद फोन को 8000 रुपए से भी कम में खरीदा जा सकता है। इसके लिए फ्लिप्कार्ट यूज़र्स को एक्सचेंज ऑफर दे रही है। जिसके तहत यूज़र्स करीब 23,000 रुपए का ऑफ पा सकते हैं।

हालांकि 23,000 अधिकतम एक्सचेंज राशि है, जिसके बाद फोन की कीमत घटकर 7,990 रुपए हो जाएगी। इसके लिए आपका फोन फ्लिप्कार्ट की एक्सचेंज लिस्ट फोन में फिट होना चाहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
Buy 46000 rs amsung galaxy S7 at rs 7990 on Flipkart. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X