Best Budget के साथ खरीदे 4K Android Smart TV, फीचर्स के साथ और बहुत कुछ
Android Smart TV मार्केट में कई तरह के है. कम बजट से लेकर ज्यादा बजट तक. लोग अपने बजट के हिसाब से tv लेते है. कई कंपनी आ गई हैं जो कम बजट में आप को Android Smart TV देती है. वहीं टीवी गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आने गले हैं. आईए जानते हैं उन के बारे में...

iFFALCON 43K61 को आप ऑनलाइन 24,000 रुपये कीमत के आसपास खरीद सकते हैं. सेल के दौरान इसकी कीमत में कुछ अंतर आ जाता है. यह 43-इंच डिस्प्ले साइज के साथ आता है और इसका पैनल भी 4K रिजॉल्यूशन से लैस है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है और यह HDR-10 सपोर्ट करता है. टीवी Android TV OS 9 पर काम करता है. इसमें 30W स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं और यह Dolby डिकोडर सपोर्ट करता है. इसमें 2GB रैम के साथ 16GB स्टोरेज और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है.

Mi 4X Xiaomi Android Smart TV
Mi पॉपुलर स्मार्ट टीवी में से एक है हम यहां 43-इंच डिस्प्ले मॉडल की बात कर रहे हैं, जो आपको ऑनलाइन 28,000 रुपये के आसपास मिल जाएगा. Mi TV 4X स्मार्ट टीवी 4K डिस्प्ले पैनल के साथ आता है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है. यह Android TV OS 9 पर काम करता है, और साथ ही इसमें कंपनी अपना खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम - Patchwall 3.0 भी देती है. इसका साउंड आउटपुट 20W है और यह Dolby और DTS-HD साउंड डिकोडर सपोर्ट करता है. इसमें 2GB रैम के साथ 8GB स्टोरेज और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के लिए यह Bluetooth v4.3 के साथ आता है.

KODAK CA Series (43CA2022) Android Smart TV
इसे ऑनलाइन 24,000 रुपये में बेचा जाता है. इस 4K स्मार्ट टीवी में 30W का साउंड आउटपुट मिलता है और स्पीकर Dolby Digital Plus और DTS TruSurround सपोर्ट करते हैं. इसका डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट और HDR-10 सपोर्ट करता है. कंपनी ने टीवी में MEMC टेक्नोलॉजी दी है, जो कंटेंट में तेज चलने वाले सीन के मोशन को स्मूथ बनाती है. टीवी Android TV 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसके रिमोट में कई शॉर्टकट बटन दिए गए हैं, जो फीचर्स तक पहुंच को बेहद आसान बना देते हैं.
Vu Premium (43PM) Android Smart TV
Vu Premium (43PM) को ऑनलाइन 27,00 रुपये के आसपास खरीदा जा सकता है. इस 4K स्मार्ट टीवी में 25W का साउंड आउटपुट मिलता है और यह Dolby Digital + और DTS Virtual-X Surround Sound सपोर्ट करता है. टीवी Android TV OS पर काम करता है. इसमें गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट बिल्ट-इन आता है. इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है और यह Dolby Vision, HDR10 और HLG टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है. डिस्प्ले एंटी-ग्लेयर फीचर के साथ आता है और इसमें AI पिक्चर बूस्टर टेक्नोलॉजी भी मिलती है. टीवी 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 2GB रैम के साथ 8GB स्टोरेज मिलती है.

Realme RMV2004 Android Smart TV
Realme RMV2004 एक 43-इंच डिस्प्ले मॉडल है, जो आपको ऑनलाइन 27,000 रुपये के आसपास मिल जाएगा.यह स्मार्ट टीवी 4K डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है. टीवी Dolby Vision और क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंजन के साथ आता है. इस टीवी को TUV का लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है. टीवी 64-बिट ऑक्टा-कोर MediaTek प्रोसेसर पर काम करता है और 2GB रैम व 16GB स्टोरेज से लैस आता है. यह Android TV OS 10 पर चलता है
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications







