Google Pixel 2XL सिर्फ 15,599 रुपए में हो सकता है आपका
पिछले साल लॉन्च गूगल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 2XL को 15,599 रुपए में खऱीदने का मौका है। एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर पर एक ऑफर आया है, जिसमें ये स्मार्टफोन 15,599 रुपए की शुरुआती कीमत में आपका हो सकता है। इस फोन के 64GB स्टोरेज वेरिएंट का मार्केट में प्राइस 56,999 रुपए है, जिससे कहा जा सकता है कि ये स्मार्टफोन एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर 41,499 रुपए डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। हालांकि ये डिस्काउंट कंपनी का ट्रिक ऑफर है और 15,599 रुपए के डाउनपेमेंट के बाद कस्टमर्स को इस फोन के लिए 18 महीनों तक हर महीने 2,799 रुपए चुकाने होंगे। आइए जानते हैं कैसे।

गूगल पिक्सल 2XL स्मार्टफोन को खरीदने के बाद यूजर्स को 18 महीनों के लिए इस फोन की ईएमआई चुकानी होगी। ये ईएमआई हर महीने 2,799 रुपए की होगी। इस तरह यूजर को कुल 50,382 रुपए चुकाने होंगे। इस ऑफर का ये फायदा होगा कि यूजर को हर महीने 50 GB अतिरिक्त डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा।
इसके अलावा यूजर्स को एक साल के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप मिलेगी, जिसकी कीमत 999 रुपए है। साथ ही इस स्मार्टफोन पर 12 महीनों के लिए डैमेज प्रोटेक्शन की सुविधा मिलेगी। कुल मिलाकर एयरटेल के इस ऑफर में कुछ भी डिस्काउंट या फ्री जैसा नहीं है। इस ऑफर का सिर्फ एक फायदा है कि ये फोन 15,599 रुपए के डाउनपेमेंट पर आपके हाथ में आ जाएगा।
साथ ही आपको ये भी पता होना चाहिए कि एयरटेल ने 649 रुपए का पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है, जो एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को 90GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। यानी गूगल पिक्सल 2XL पर फ्री मिल रहा डेटा फायदा भी इस प्लान से ज्यादा कीमत का है।
इसके अलावा 499 रुपए के पोस्टपेड प्लान में 40GB डेटा मिलेगा। गूगल पिक्सल 2XL के 128 जीबी वेरिएंट को एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से 22,599 रुपए के डाउनपेमेंट पर खरीदा जा सकता है। इसके बाद वही, 18 महीनों तक हर महीने 2,799 रुपए की ईएमआई चुकानी होंगी।
एयरटेल के इस ऑफर की नियम व शर्तों की बात करें, तो इस ऑफर से पहले आपको कंपनी के लोन स्कीम पर हस्ताक्षर करने होंगे। इसके बाद आपको अपनी आधार जानकारी कंपनी को देनी होगी और कंपनी चैक करेगी कि आप लोन के लिए पात्रता चैक करेगी। इसके अलावा इस ऑफर का फायदा एयरटेल के सिर्फ पोस्टपेड यूजर्स ही ले सकते हैं। इस ऑफर से जुड़ी ज्यादा जानकारी एयरटेल की वेबसाइट से ली जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








