Home
News

iPhone 16 खरीदें या iPhone 17 का इंतजार करें, अगले महीने है लॉन्चिंग

अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि iPhone 16 अभी खरीद लें या अगले महीने लॉन्च होने वाले iPhone 17 का इंतजार करें। ऐसे में आपको फैसला लेने से पहले दोनों ऑप्शंस के फायदे और नुकसान जानना जरूरी है।

हम यहां बताएंगे कि अगर आप अभी सेल में आईफोन 16 खरीदेंगे तो इसके क्या फायदे हैं और आने वाले iPhone 17 में क्या नया मिलेगा।

iPhone 16 खरीदें या iPhone 17 का इंतजार करें

iPhone 16: अभी खरीदने के फायदे

iPhone 16 सीरीज इस समय बाजार में उपलब्ध है और इसका सबसे बड़ा फायदा है कि यह एक टेस्टेड और ट्रस्टेड डिवाइस है। इसमें A18 चिपसेट, बेहतरीन कैमरा परफॉर्मेंस और iOS 18 का सपोर्ट है। साथ ही, लॉन्च के बाद कुछ महीनों में कीमतों में डिस्काउंट मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर आपको तुरंत नया फोन चाहिए, तो iPhone 16 एक सेफ चॉइस हो सकता है। इसमें एपल इंटेलिजेंस फीचर्स भी दिए गए हैं, साथ में एक्शन बटन भी मिल रहा है।

iPhone 17: इंतजार करने के फायदे

iPhone 17 सीरीज में कंपनी बड़े डिजाइन बदलाव और नई फीचर अपग्रेड्स देने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें पतला बेजल, ज्यादा पावरफुल A19 चिपसेट और बेहतर कैमरा टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, बैटरी परफॉर्मेंस और AI फीचर्स में भी बड़ा अपग्रेड होने की उम्मीद है।

अगर आप टेक्नोलॉजी के लेटेस्ट अपडेट्स पाना चाहते हैं और कुछ हफ्तों तक इंतजार कर सकते हैं, तो iPhone 17 का इंतजार करना बेहतर होगा। अगर आपको बजट की परवाह नहीं है तो इसका इंतजार करने में कोई हर्ज नहीं है।

क्या करना चाहिए?

अगर आपका फोन तुरंत बदलना जरूरी है, तो iPhone 16 एक भरोसेमंद और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड ऑप्शन है। लेकिन अगर आप एक-दो महीने इंतजार कर सकते हैं और लेटेस्ट फीचर्स के साथ फ्यूचर-प्रूफ डिवाइस चाहते हैं, तो iPhone 17 आपके लिए सही चॉइस हो सकता है। कुलमिलाकर यह फैसला आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X