Airtel के नए स्टोर से iPhone 7 घर ले जाएं केवल 7777 रुपए में
भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने ऑनलाइन स्टोर के साथ आ गई है. इस स्टोर में कंपनी प्रीमियम स्मार्टफोन को कम से कम डाउन पेमेंट में पेश कर रही है. एयरटेल के इस स्टोर में इंस्टेंट क्रेडिट वेरिफिकेशन, फाइनेंसिंग और मंथली प्लान की सुविधा भी मिलेगी.

एयरटेल का यह स्टोर पहले ही आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के लाइव है. कंपनी अपने स्टोर में सभी लीडिंग ब्रांड्स के फोन शामिल करना चाहती है.
इस स्टोर में जो सबसे आकर्षक ऑफर है वो है आईफोन 7 पर. अब इस शानदार स्मार्टफोन को ग्राहक चाहें तो केवल 7777 रुपए में घर ले का सकते हैं. इसके बाद आपको 24 महीनों की 2499 रुपए की इंस्टॉलमेंट देनी होगी. इस मंथली इंसटॉलमेंट में एयरटेल का हाई एंड पोस्टपेड प्लान भी है, जिसमें 30जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल सिक्योर पैकेज है जिसमें डिवाइस का फिजिकल डैमेज शामिल और साइबर प्रोटेक्शन आदि भी शामिल है.
एयरटेल ने ऐपल, HDFC बैंक, Clix capital seynse टेक्नोलॉजी, Brightstar Telecommunication और Vulcan Express के साथ साझेदारी की है, जिसके साथ मिलकर कंपनी अपने ऑनलाइन स्टोर में आकर्षक ऑफर पेश कर रही है.
एयरटेल का कहना है कि आने वाले समय में कंपनी और भी स्मार्टफोन को कम कीमत की डाउन पेमेंट पर उपलब्ध कराएगी.


Click it and Unblock the Notifications








