कैशबैक ऑफर के साथ iPhone SE अब केवल 19,990 रुपए में
चाहे आप कोई भी हाई एंड फोन इस्तेमाल कर लें आईफोन की बात अलग ही होती है, और आईफोन के प्रति यूज़र्स का लगाव भी अलग ही है। भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में आईफोन के प्रति लोगों का आकर्षण और लगाव देखा जा सकता है। हर नए आईफोन के लॉन्च के समय कई तरह की खबरें आती हैं, जब लोग घंटों लाइन में खड़े होकर एक आईफोन को खरीदने का इंतजार करते हैं। वहीं कई ऐसे यूज़र्स भी हैं जो अधिक कीमत होने के कारण आईफोन नहीं खरीद पाते हैं।

यदि आप उन यूज़र्स में से हैं जो चाहते तो हैं लेकिन अधिक कीमत के कारण आईफोन नहीं खरीद पाते हैं तो अब आपके लिए एक शानदार मौका आया है। iPhone SE पेटीएम मॉल पर 19,990 रुपए की कम कीमत में मिल रहा है। वैसे पेटीएम मॉल पर इस फोन की कीमत 27,200 रुपए है, लेकिन अब यह कैशबैक ऑफर के साथ कम कीमत में उपलब्ध है।
3000 रुपए का फ्लैट ऑफ
आईफोन एसई पर 3000 रुपए का फ़्लैश कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। इसके लिए आपको प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। यह आप प्रोडक्ट को कार्ट में ऐड करने के बाद कर सकते हैं।
नो कैश ऑन डिलीवरी
इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि जो भी यूज़र्स प्रोमो कोड का इस्तेमाल कर इस फोन को खरीदेंगे उनके लिए कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन नहीं होगा।
बायबैक गारंटी
पेटीएम मॉल पर एपल के इस स्मार्टफोन आईफोन एसई पर बायबैक गारंटी भी दी जा रही है। इसे ग्राहक 9000 रुपए में खरीद सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
आईफोन एसई में 4 इंच की रेटिना डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ऐपल ए9 एसओसी के साथ आता है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। जो कि फोन के होम बटन पर है।


Click it and Unblock the Notifications








