सिर्फ 1 रुपए में खरीदें Earbud, यहाँ जानिए पूरा प्रोसेस
यदि आप भी सिर्फ 1 रुपए में ईयरबड्स (Earbud) खरीदना चाहते है आज आपके पास एक अच्छा मौका है। जी हाँ, लावा इंटरनेशनल (Lava) ने अमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर सिर्फ 1 रुपये में प्रो बड्स (Lava Prodbuds) के लॉन्च के साथ ट्रू वायरलेस सेगमेंट में एंट्री की है।

कंपनी ने कहा कि यह स्पेशल ऑफर 24 जून दोपहर 12.00 बजे से उपलब्ध है। Lava का यह स्पेशल इंट्रोडक्टरी ऑफर खत्म होने के बाद आप ई-स्टोर के साथ-साथ अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 2,199 रुपये में खरीद पाएंगे, इसलिए आज सिर्फ 1 रुपए में उपलब्ध है लेकिन यह भी लिमिटेड ही है। मतलब अगर आपकी किस्मत अच्छी है तो आपको भी सिर्फ एक रुपए में मिल जाएगा।
"प्रोबड्स के साथ, लावा का लक्ष्य TWS स्पेस में पर्याप्त हिस्सेदारी रखना है क्योंकि स्टूडेंट्स और ऑफिस जाने वाले ऐसे ईयरबड्स की तलाश में हैं जो घर से उनके काम / स्टडी को आसान बना सकें और यहां तक कि उनकी मनोरंजन की जरूरतों को भी पूरा कर सकें,"लावा इंटरनेशनल के हेड-प्रोडक्ट तेजिंदर सिंह ने कहा है।
लावा प्रोबड्स में 11.6 mm की एड्वाण्ड्स ड्राइवर और मीडियाटेक ऐरोहा चिपसेट है। यह यूजर्स को केबल से छुटकारा पाने के लिए बहुत अच्छा प्रॉडक्ट है और इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। अपने छोटे साइज के बावजूद, ईयरबड्स डीप बास के साथ पावरफुल साउंड देता है।
कैसी है LAVA Probuds Bluetooth Headset की बैटरी
यदि हम लावा प्रोबड्स के बैटरी की बात करें तो यह 25 घंटे का म्यूजिक प्ले टाइम ऑफर करता है जो 55 एमएएच (प्रत्येक कली) बैटरी और 500 एमएएच केस बैटरी को सपोर्ट करता है। साथ ही कंपनी ने कहा है कि प्रोबड्स की लॉन्ग बैटरी लाइफ यह सुनिश्चित करती है कि आप अपने पसंदीदा नोइज़ कैंसिलेशन का आनंद लेते हुए बिना किसी चार्जिंग की चिंता किए बिना इस्तेमाल करें। इसमें ब्लूटूथ v5.0 भी मिलता है।
तो अगर आप भी सिर्फ 1 रुपए में इयरबड खरीदना चाहते है तो आज आपके पास बहुत अच्छा मौका है।


Click it and Unblock the Notifications







