Home
News

Amazon Great Indian Festival Sale में Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन को सिर्फ 79,749 में खरीदें

स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने जुलाई में ही Motorola Razr 50 Ultra को भारतीय बाजार में पेश किया था। मोटोरोला ने उस वक्त अपने इस फोल्डेबल की कीमत 99,999 रुपये रखी थी।

लेकिन, Amazon Great Indian Festival Sale के तहत यह फोन 20,000 रुपये तक की छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। आइए आगे इसकी नई कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स को जानते हैं।

Motorola Razr 50 Ultra ऑफर- दरअसल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के तहत मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा की कीमत में 10,000 रुपये तक की कटौती की गई है। जिससे इसकी कीमत 89,999 रुपये हो गई।

वहीं SBI बैंक क्रेडिट कार्ड की मदद से इसकी खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 10,250 रुपये की अतिरिक्त छूट का लाभ दिया जा रहा है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 79,749 रुपये तक हो जाएगी। ऐसे में आप इसकी लॉन्चिंग प्राइज से 20 हजार तक की छूट के साथ इस फोन को घर ला सकते हैं।

Motorola Razr 50 Ultra - मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में 6.9 इंच का FHD+ P-OLED इंटरनल डिस्प्ले मिलता है, जिसमें अडैप्टिव 1Hz - 165Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसके साथ ही इसमें 4 इंच का बड़ा कवर डिस्प्ले है, जो फ्लिप स्मार्टफोन में सबसे बड़ा है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट शामिल किया गया है, जिसे 12GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। मोटोरोला का यह फोन मोटो AI इंटीग्रेशन के साथ Android 14-आधारित Hello UI पर चलता है।

Amazon सेल में Motorola Razr 50 Ultra को सिर्फ 79,749 में खरीदें

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में आपको OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,000 mAh की बैटरी शामिल की गई है, जिसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा इस सेल में Motorola Razr 40 Ultra भी भारी भरकम डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स के साथ लगभग 42,000 रुपये में इसे आप खरीद सकेंगे। अगर Motorola Razr 50 Ultra को खरीदने तक का बजट आपका नहीं हो पा रहा है तो आप एक बार Motorola Razr 40 Ultra को भी देख सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Buy Motorola Razr 50 Ultra Smartphone for just 79,749 at Amazon Great Indian Festival Sale
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X