Home
News

कैशबैक ऑफर के साथ खरीदें वनप्लस 3टी, 4 जून तक है ऑफर

वनप्लस का शानदार स्मार्टफोन वनप्लस 3टी अब कैशबैक ऑफर के साथ मिलेगा, लेकिन लिमटेड है ऑफर।

By Agrahi

हाल में खबर आई थी कि वनप्लस कंपनी अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस 5 जून में लॉन्च कर सकती है। साथ ही कहा गया thथा कि कंपनी इस फोन को लॉन्च करने के साथ ही अपने पहले लॉन्च किए गए स्मार्टफोन वनप्लस 3टी और वनप्लस 3 स्मार्टफोन की बिक्री बंद कर देगी।

कैशबैक ऑफर के साथ खरीदें वनप्लस 3टी, 4 जून तक है ऑफर

कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 को आने में तो अभी थोड़ा समय और बाकी है, लेकिन लगता है कि वनप्लस 3टी खरीदने का आखिरी मौका बस आ ही गया है।

वनप्लस 3टी कंपनी की ऑफिशियल साईट पर सेल के लिए मौजूद है। चाइना की इस कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन पर एक कैशबैक ऑफर दिया है, जो कि लिमिटेड समय तक के लिए है। वनप्लस 3टी के 64जीबी वैरिएंट को खरीदने पर ग्राहकों को 1500 रुपए तक का कैशबैक ऑफर मिलेगा। यह ऑफर खास उन लोगों के लिए है जो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए यह फोन खरीदेंगे।

कैशबैक ऑफर के साथ खरीदें वनप्लस 3टी, 4 जून तक है ऑफर

वनप्लस 3टी पर दिया जा रहा है यह ऑफर 29 मई से शुरू होकर 4 जून तक है। इस ऑफर के बाद वनप्लस 3टी की कीमत 29,999 रुपए से घटकर 28,499 रुपए हो जाती है। साथ ही यह कैशबैक अमाउंट कार्ड होल्डर के खाते में 31 अगस्त 2017 से पहले क्रेडिट कर दिया जाएगा।

दरअसल वनप्लस ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन एनप्लस 5 के आने के बाद से दोनों स्मार्टफोन वनप्लस 3 और 3टी की बिक्री बंद कर देगी। कंपनी ने यह भी कहा कि वनप्लस 3टी की आखिरी कुछ यूनिट पास हैं, जिन्हें बेचने के बाद यह फोन मिल पाना मुश्किल होगा। यानी वनप्लस 3टी को खरीदने का यह आखिरी मौका ग्राहकों के पास है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Buy Oneplus 3T with Luring cashback offer till 4th june. The company is providing 1500 rs cashback offer.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X