वनप्लस की 1000 days सेल शुरू, 7 सितंबर तक है मौका

वनप्लस ने पिछले हफ्ते जानकारी दी थी कि कंपनी भारत में अपने 1000 दिन पूरे होने की ख़ुशी में एक सेल आयोजित करेगी। यह सेल भारतीय यूज़र्स के लिए तीन दिनों तक रखी जाएगी। आज से वनप्लस की 1000 days सेल शुरू हो चुकी है। इस सेल में कंपनी आकर्षक ऑफर्स लेकर तैयार है।

Oneplus 1000 Days सेल आज से शुरू होकर 7 सितंबर तक है। इस सेल में में कंपनी वनप्लस 5 और वनप्लस 3टी पर कई शानदार ऑफर और डिस्काउंट पेश कर रही है। बता दें कि यह स्मार्टफोन Amazon India पर एक्सक्लूसिव हैं।
इन तीन दिनों की सेल में वनप्लस 3T का 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट 25,999 रुपए में उपलब्ध है। यानी कि इसपर पूरे 4000 रुपए का डिस्काउंट है। वहीं वनप्लस 5 पर कोई डिस्काउंट नहीं है, यह कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है यही वजह है कि इस पर डिस्काउंट नहीं दिया गया है। हालांकि वनप्लस 5 खरीदने वाले 100 लकी ग्राहकों को डोमेस्टिक फ्लाइट वाउचर मिलेंगे जिनकी कीमत 25000 रुपए होगी। यह ऑफर क्लियरट्रिप की ओर से मिलेगा, इसके लिए कुछ टर्म्स और कंडीशन भी हैं।

Oneplus 5 के स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 5 में 5.5 इंच की फुल एचडी AMOLED स्क्रीन है, जिसका 1080×1920 रेज्यूलेशन है। इसमें स्नेपड्रैगन 835 ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है, इसके साथ फोन में है 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज। इसका एक 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट भी आता है।
फोन में ड्युल कैमरा सेटअप है जो कि 16 मेगापिक्सल सेंसर - Sony IMX398 और 20 मेगापिक्सल सेंसर- Sony IMX350 के साथ आता है। यह फोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ओएस पर काम करता है।
Oneplus 3T
वनप्लस 3टी में है 6जीबी रैम। फोन में 5.5 इंच की ऑप्टिक AMOLED फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का प्रोसेसर 2.35GHz क्वाड कोर, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 एमएसएम8996 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ग्राफ़िक्स के लिए अड्रेनो 530 जीपीयू दिया गया है। इसकी बैटरी 3,400mAh की है।


Click it and Unblock the Notifications








