Realme C2 को सिर्फ 667 रुपए प्रति महीना देकर खरीदने का मौका, जल्दी करें!
Realme C2 स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आज एक बार फिर आपके पास मौका है। रियलमी कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में पेश करने जा रही है। आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और realme.com पर इस फोन ब्रिकी शुरू हो जाएगी। अगर आप इसे आज खरीदना चाहते हैं तो 12 बजे से पहले ही सभी डीटेल्स को भरकर फोन बुक करने की कोशिश करें।

लॉन्च होने के बाद से इस फोन को फ्लैश सेल में ही बेचा जा रहा है। अभी तक कई बार इस स्मार्टफोन को फ्लैश सेल में पेश किया जा चुका है। यह एक बजट स्मार्टफोन है। भारत में मौजूद काफी सारे यूज़र्स इस तरह के स्मार्टफोन की खोज में रहते हैं जिसमें उन्हें ज्यादा पैसे खर्च ना करना पड़े और उनके काम के फीचर्स मिल जाएगा।
सस्ती ईएमआई का ऑफर
Realme C2 को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया था। इस वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 5,999 रुपए हैं, जबकि दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 7,999 रुपए है। इस सेल के जरिए यूज़र्स इस फोन की आसान किस्तों वाली नो कोस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि इसकी शुरुआती नो कोस्ट ईएमआई 889 रुपए है। यह ईएमआई 3 जीबी वाले वेरिएंट के लिए उपलब्ध है। जबकि 2 जीबी वेरिएंट में 667 रुपए की नो कोस्ट ईएमआई मिल रही है। इसके अलावा अगर आप एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करके फोन खरीदेंगे तो आपको 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फोन के बैक में तीन लेयर पेंटिंग, Shining Pearl Particle, Complex Reflection effects मिलता है।
Realme C2 की खास स्पेसिफिकेशंस
Realme C2 स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसे Smudge Free Design के साथ लॉन्च किया है। जो डायमंड कट डिजाइन को पेश करता है। कंपनी ने इसे दो कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। जिसमें डायमंड ब्लैक और डायमंड ब्लू कलर शामिल हैं। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में लैजर कट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।
स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.1 (15.5cm) Drewdrop फुल स्क्रीन दी गई है। जो HD Resolution के साथ आती है। स्क्रीन का रेशियो 19.5:9 है। जो पतली बेजल के साथ आता है। स्मार्टफोन में 4000 mah की बैटरी दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में 8 कोर Helio P22 प्रोसेसर दिया गया है। जो 12nm 2.0 Ghz के साथ आता है। स्मार्टफोन में ट्रिपल स्लोट के साथ डुअल VolTE दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








