Home
News

इन जियो यूज़र्स को 309 रुपए में मिलेगा 448जीबी 4जी डाटा

जियो और सैमसंग ने आपस में साझदारी कर ली है। अब सैमसंग गैलेक्सी एस8 या एस8 + खरीदने पर यूज़र्स को मिलेगा जियो का डबल डाटा ऑफर।

By Agrahi

फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8+ के भारत में 19 अप्रैल को लॉन्च हो चुके हैं। इनकी कीमत क्रमशः 57,900 रुपए और 64,900 रुपए है। लॉन्च के साथ ही दोनों स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, यह दोनों स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट पर मिलेंगे। साथ ही बता दें कि इन स्मार्टफोन की सेल 5 मई से शुरू हो जाएगी।

इन जियो यूज़र्स को 309 रुपए में मिलेगा 448जीबी 4जी डाटा

सैमसंग के इन शानदार लेटेस्ट स्मार्टफोन को साथ मिला है जियो का, दोनों ने मिलकर ग्राहकों के लिए डबल डाटा ऑफर पेश किया है। याने कि जो भी यूज़र्स गैलेक्सी एस8 या एस8 + स्मार्टफोन खरीदते हैं उन्हें जियो की और से डबल डाटा मिलेगा।

रिलायंस जियो अपने यूज़र्स को लुभाने के लिए हर संभव तरीका अपना रही है। इस ऑफर से भी जियो की पूरी कोशिश है अधिक से अधिक यूज़र्स खींचने की।

ये है डबल डाटा ऑफर

ये है डबल डाटा ऑफर

धन धना धन ऑफर के तहत जहां यूज़र्स को 309 रुपए के रिचार्ज पर प्रतिदिन 1जीबी 4जी डाटा 28 दिनों के लिए मिलेगा, वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 + स्मार्टफोन खरीदने वाले जियो यूज़र्स को 309 रुपए में 2जीबी 4जी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। यानी 28 दिनों के लिए 56जीबी डाटा 309 रुपए में।

5 मई से होगा वैलिड

5 मई से होगा वैलिड

जियो का यह ऑफर 5 मई से शुरू होगा, उसी दिन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 + बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। यह नया ऑफर 8 महीनों के लिए उपलब्ध है, यानी जनवरी 2018 तक।

309 रुपए में 448जीबी डाटा

309 रुपए में 448जीबी डाटा

रिलायंस जियो का डबल डाटा ऑफर में जो जियो यूज़र्स सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीद रहे हैं उन्हें आठ महीनों के लिए 448जीबी 4जी डाटा मिलेगा। आठ महीनों के लिए नो डाटा टेंशन।

केवल प्राइम मेंबर्स के लिए है ऑफर

केवल प्राइम मेंबर्स के लिए है ऑफर

ध्यान में रखने वाली बात यह है कि सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर दिया जाने वाला यह जियो ऑफर केवल उन्हीं यूज़र्स के लिए है जो अपने नंबर पर 99 रुपए की जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन ले चुके हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Buy Samsung Galaxy S8/S8+ and get 448GB Jio data for Rs. 309. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X