10500 रुपए में iPhone 8 खरीदने का मौका, सिर्फ यहां
ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स ऐपल आईफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन नहीं खरीद पाते हैं, क्योंकि आईफोन की कीमत अक्सर आपके बजट के बाहर होती है। ऐसे में ज्यादातर यूजर्स आईफोन की जगह कोई बजट एंड्ऱॉइड फोन ले लेते हैं, या फिर आईफोन के किसी पुराने मॉडल को खऱीद लेते हैं।
हालांकि आइफोन के पुराने मॉडल को खऱीदने के बाद लोगों को अक्सर सॉफ्टवेयर संबंधी परेशानियां भी आती हैं। लेकिन अब आपके पास मौका है, जब आप आईफोन 8 और ऐपल का फ्लैगशिप हैंडसेट आईफोन X भी खरीद सकते हैं।

पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक ऑफर पेश किया है, जिसमें एयरटेल यूजर्स आईफोन और सैमसंग स्मार्टफोन को डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। एयरटेल की वेबसाइट पर ये डाउन पेमेंट ऑफर एक डेटिकेट पेज के साथ पेश किया गया है।
इस ऑफर में एयरटेल यूजर्स iPhone 7 32GB, iPhone 8 256GB, iPhone 8 64GB, iPhone X 64GB, Samsung Galaxy S9 64GB, Samsung Galaxy S9 256GB Samsung और Galaxy S9+ 64GB को डाउन पेमेंट के साथ खरीद सकते हैं।
iPhone X 64GB को एयरटेल ऑफर के तहत 36,000 रुपए डाउन पेमेंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके बाद कस्टमर्स को दो साल यानी 24 महीने के लिए हर महीने 2,499 रुपए वाला एयरटेल का स्पेशल रिचार्ज कराना होगा। 2,499 रुपए के इस इस रिचार्ज पैक में यूजर्स को हर महीने 40 GB इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, अमेजन प्राइम और फ्री हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन मिलेगा।
इसी तरह Samsung Galaxy S9+ और Samsung Galaxy S9 को को 9,900 रुपए डाउन पेमेंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा iPhone 8 64GB को 10,500 रुपए में खरीदा जा सकता है। एयरटेल के इस ऑफर से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप एयरटेल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








