Home
News

बकरीद पर ऑनलाइन खूब बिके बकरे

By Rahul

जमाना इंटरनेट का है, कपड़ों से लेकर पुरानी चीजें भी यहां ऑनलाइन बिक रही हैं। लेकिन अब यहां पशुओं की भी ऑनलाइन सेल हो रही है, जिनमें सबसे ज्यादा कुत्तों की सेल होती है। मगर इस बार बकरीद के लिए बकरे भी ऑनलाइन बिके। ऑनलाइन परचेसिंग वेबसाइट 'ओएलएक्स' पर भारत के करीब साढ़े तीन सौ बकरों की तस्वीरें, उनके नाम, खासियत और मालिकों का कॉन्टैक्ट नंबर दिया गया है।

इनमें छत्तीसगढ़ के 15 बकरे भी हैं। छत्तीसगढ़ में सबसे महंगा बकरा 65 हजार रुपये में बिका। पहली बार इंटरनेट के जरिए बकरे बेचे जा रहे हैं, इसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। एक बकरा मालिक ने बताया कि इन्हें बकरों का यह ऑनलाइन कारोबार काफी पसंद आ रहा है। खरीदार को बकरा मंडी तक आने की जरूरत नहीं, वह वेबसाइट पर तस्वीर देखता है और सीधे फोन करता है। बकरा मालिकों को भी इसकी अच्छी कीमत भी मिल रही है।

बकरीद पर ऑनलाइन खूब बिके बकरे

'बकरों के हैंडसम नाम'
कुछ बकरा मालिकों ने अपने बकरों को हैंडसम नाम भी दिया है और उनके शरीर के अहम निशानों का जिक्र भी किया है। ऑनलाइन कारोबार के लिए वेबसाइट पर बकरों को सलमान, हैदराबादी, बड़ी जात का, राजस्थानी, देशी ऑरिजनल और गुड हेल्थ जैसे नाम दिए गए हैं। रायपुर निवासी एस. यूनिस ने बताया कि उनके बकरे की कीमत 65 हजार रुपये है। जब से उन्होंने ओएलएक्स पर उसका फोटो डाला है, कई लोगों के फोन आ चुके हैं। टेक्नॉलजी के जरिए रेट अच्छा मिल जाए, इसलिए उन्होंने बकरे की तस्वीर इंटरनेट पर पोस्ट की है। भिलाई के खुर्सीपार निवासी नरेंद्र साहू का कहना है कि जब अन्य जानवर इंटरनेट पर बिक सकते हैं तो बकरा क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि मैंने उसकी तस्वीर खींची और इंटरनेट पर पोस्ट कर दी।

ऑनलाइन बेचे 10 बकरे
एक निवासी टीपू सुलतान का कहना है कि वे ऑनलाइन ही 10 बकरे बेच चुके हैं। जो बकरा बचा है उसकी पीठ पर चांद है, इसलिए उसकी कीमत उन्होंने 51 हजार रुपये रखी है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बेचने का उन्हें फायदा हुआ है। आगरा के भूपाल सिंह ने अपने बकरे की कीमत 12 लाख रुपये रखी है। इस बकरे का नाम 'बकरा-ए-लकी वन' है। दिल्ली में करीब साढ़े पांच फीट ऊंचे बकरे की कीमत 60 हजार रुपये है, जबकि रायपुर की बकरा मंडी में सबसे महंगा बकरा एक लाख रुपये का है।

 
Best Mobiles in India

English summary
This time on the occasion of Bakri Eid, tech-savvy goat traders have tried the online option to do the buying and selling of goats. People are ...
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X