Amazon Mobile Savings Days सेल में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें ये स्मार्टफोन्स
Amazon Mobile Savings Days सेल शुरू हो चुकी है और 19 अगस्त तक डिस्काउंट के साथ प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। अमेजन की इस सेल में मोबाइल फोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही 12 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट EMI और खरीदारी पर एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहे हैं। अमेजन प्राइम मेम्बर्स 'एडवांटेज जस्ट फॉर प्राइम' स्कीम के तहत HDFC बैंक के कार्ड के साथ छह महीने की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और न्यूनतम तीन महीने के लिए एक्स्ट्रा नो-कॉस्ट ईएमआई का फायदा भी उठा सकते हैं।

Amazon Mobile Savings Days सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें स्मार्टफोन्स
अमेजन मोबाइल सेविंग्स डे सेल जो 19 अगस्त तक चलने वाली है। इस सेल में Amazon पर Samsung, OnePlus, Xiaomi, Mi जैसे ब्रांडों के स्मार्टफोन्स पर 10 प्रतिशत तक का शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। लेटेस्ट OnePlus 9R, OnePlus Nord 2, OnePlus Nord CE, Redmi Note 10 Series, Redmi 9 Series जैसे कई स्मार्टफोनों को लिस्ट में रखा गया है जिन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
OnePlus 9 पर मिल रहा है धांसु डिस्काउंट
वनप्लस 9 पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका मतलब यह है कि वनप्लस का यह फोन 45,999 रुपये के साथ शुरू हो रहा है। इसके अलावा फोन को 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और 3,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलता है।
शाओमी Mi 11X पर मिल रही है छूट
Mi 11X को एक्सचेंज पर 5,000 रुपये के एक्स्ट्रा डिस्काउंट के साथ लिस्ट में रखा गया है और Redmi Note 10 सीरीज को ज्यादा बैंक ऑफर्स के साथ रखा गया है। साथ ही शाओमी के स्मार्टफोन्स पर 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।
Samsung Galaxy M सीरीज पर मिल रहा है डिस्काउंट
वहीं यदि आप Samsung का कोई मोबाइल खरीदना चाहते हैं, तो सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन, Samsung Galaxy M31, Samsung Galaxy M32 पर जबरदस्त छह महीने तक का नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन मिल रहा है। साथ ही अमेजन प्राइम मेम्बर्स को नौ महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन मिल रहा है और साथ ही छह महीने तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का बेनिफिट भी मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications







