दिवाली पर 3000 रुपये से कम में खरीदें शानदार टेक गिफ्ट्स, यहां देखें टॉप ऑप्शंस की लिस्ट
Diwali Tech Gift Under 3000: कुछ ही दिनों में भारत में सबसे लोकप्रिय त्योहार दिवाली आने वाली है। इस त्योहार पर देश के लोग जमकर खरीददारी करते हैं और अपने फैमिली, फ्रैंड्स को गिफ्ट भी देते हैं। इससे एक दूसरे के रिश्ते में मिठास बढ़ती है और त्योहार स्पेशल बन जाता है।
ऐसे में अगर आप भी अपने फैमिली या फ्रेंड्स को दिवाली के इस खास मौके पर कोई टेक प्रोडक्ट्स गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं और ऐसे गिफ्ट की तलाश कर रहे हैं, जो कि आपके बजट के मुताबिक हो। तो यहां हम आपके लिए ऐसे गिफ्ट की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप 3,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।

3,000 रुपये से कम में आने वाले बेस्ट टेक गिफ्ट
OnePlus Nord Buds 3
इस दीवाली पर आप अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स को वनप्लस के शानदार ईयरबड्स गिफ्ट में दे सकते हैं। इसकी कीमत 3,699 रुपये हैं, लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में यह आपको सिर्फ 2,799 रुपये की कीमत में मिल रहे हैं। अगर आप SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आप इस पर 10% की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं।
JioPhone Prima 2 4G
JioPhone Prima 2 4G फोन जियो के द्वारा लॉन्च किया गया लेटेस्ट 4G फोन है। इसकी कीमत मात्र 2,799 रुपये है। इस फोन में 4जी कनेक्टिविटी के साथ YouTube, JioTV, JioCinema, JioSaavan, Facebook और WhatsApp जैसे बड़े ऐप चलाए जा सकते हैं। आप इस फोन का इस्तेमाल JioPay से UPI पेमेंट के लिए भी कर सकते हैं। इसे भी आप अपने दोस्तों या फिर रिश्तेदारों को गिफ्ट कर सकते हैं।
boat Stone 1200F
आप इस दिवाली 2024 पर किसी अपने को एक पोर्टेबल स्पीकर भी गिफ्ट कर सकते हैं। आपको 3,000 रुपये की कीमत पर कई बढ़िया स्पीकर्स मिल जाएंगे। लेकिन बोट का ये स्पीकर शानदार स्पीकर्स में से एक है। इसकी रियल प्राइज 6,999 रुपये हैं, लेकिन फ्लिपकार्ट पर इस समय आपको ये सिर्फ 2,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। अगर आप इसे चुनिंदा बैंक कार्ड से ऑर्डर करते हैं, तो इस पर आपको अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।
Realme Band 2
आजकल हर कोई अपने आपको फिट रखने की कोशिश में लगा हुआ है। ऐसे आप दिवाली पर अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को फिटनेस बैंड भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके लिए रियलमी का ये बैंड अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी कीमत भी आपके बजट में फिट है। आप इसे मात्र 2,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। दीवाली सेल के चलते आप इस पर डिस्काउंट भी पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








